Ram Rahim Parole: रेप और हत्या का दोषी राम रहीम पैरोल पर 40 दिन के लिए बाहर आया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रह रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 19 अक्टूबर को ऑनलाइन सत्संग किया जिसमें काफी लोग जुड़े।

बलात्कार और हत्या के दो अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे और फिलहाल हरियाणा की सुनारिया जेल में कैद रहीम पैरोल पर बाहर है। इस सबके बीच उसके अनुयायी पुरुष, महिलाएं और बच्चे आश्रम में हैं, जो अलग-अलग मंडपों में सफेद चादर पर बैठे राम रहीम के उपदेश और भजन सुनने के लिए वहां पहुंचे हैं। सत्संग के दौरान हर चंद मीटर पर डेरा की अपनी सुरक्षा टीम के जवान कड़ी निगरानी रखते हैं। इस दौरान मोबाइल फोन आश्रम में ले जाने की मनाही है और उसे प्रवेश द्वार पर जमा करने के लिए सख्त निर्देश हैं।

राम रहीम के ऑनलाइन सत्र: पैरोल पर रहते हुए राम रहीम हरियाणा के भाजपा नेताओं रणबीर गंगवा (विधानसभा उपाध्यक्ष), रेणु बाला गुप्ता (करनाल मेयर) और हिमाचल के मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ ऑनलाइन सत्र आयोजित कर रहा है। उसने एक म्यूजिक वीडियो भी रिकॉर्ड कर जारी किया है। इसके साथ ही हर शाम उसके दैनिक प्रवचन फेसबुक पर डाले जाते हैं।

अनुयायियों को आश्रम आने से रोका जा रहा: 14 अक्टूबर को 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए राम रहीम के आश्रम में 24 नवंबर तक रहने की उम्मीद है। सत्संग से पहले जब राम रहीम सफेद कुर्ता-पायजामा पहने विशेष कुर्सी पर अपनी जगह लेता है, तो वह बैकग्राउंड म्यूजिक को बंद करने का संकेत देता है। डेरा सच्चा सौदा के मीडिया सेल के साथ काम करने वाले संदीप कौर कहते हैं कि भक्तों की संख्या बहुत अधिक होती। उनके लगभग 500 से 800 अनुयायी बाबाजी के भजन और उपदेश के लिए प्रतिदिन आते हैं। इन दिनों संख्या कम है क्योंकि डेरा ने अपने अनुयायियों से कहा है कि वह पैरोल पर बाहर आए बाबाजी के दर्शन के लिए न आएं।

अनुयायियों से तीन प्रतिज्ञा लेने की अपील: राम रहीम अपने भक्तों से शराब, मांस और धोखे से बचने के लिए कहता है। वह गुरु मंत्र शुरू करने से पहले कहता है, “मैं आपसे तीन प्रतिज्ञा लेने की अपील करूंगा – शराब से परहेज, वैवाहिक निष्ठा और शाकाहार के लिए। इसे अपनी जीवन शैली में शामिल किए बिना, आप समृद्धि और खुशी प्राप्त नहीं कर सकते हैं।” डेरा प्रमुख का कहना है कि मैं दुनिया के किसी भी वैज्ञानिक के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हूं कि कैसे इन प्रतिज्ञाओं का पालन करने से दीर्घायु और स्वस्थ स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है।

राम रहीम का कहना है कि इन तीनों प्रतिज्ञाओं और गुरु मंत्र के साथ मैं आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि में भारी बदलाव की गारंटी देता हूं। वह अपने भक्तों से आश्रम को कुछ भी दान न करने के लिए भी कहता है। अगर आपको दान करना है, गरीबों की मदद करें या सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को अस्पतालों में भर्ती करें और भगवान आपकी रक्षा करेंगे।”