कहावत है कि सईंया भए कोतवाल तो डर काहे का। राजस्थान के कांग्रेस नेता के ऊपर ये कहावत सटीक बैठती है। उन्होंने एक शख्स को केवल इस वजह से डंडे से पीट दिया क्योंकि उसकी वजह से उनकी कार पर मामूली सी खरोंच आ गई थीं। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है। लोग अपने अपने तरह से इस घटना पर प्रतिक्रिया जता रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि एक भीड़भरे रास्ते पर कई वाहन खड़े हैं। कुर्ता पायजामा पहले कांग्रेसी नेता अशोक रॉयल अपनी कार में से डंडा निकालते दिख रहे हैं। वो अचानक एक शख्स पर डंडे से वार कर देते हैं। कुछ देर तक उका डंडा बदस्तूर चलता रहता है। इस दौरान वहां कई लोग खड़े दिखते हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती जो सत्ता के नशे में चूर इस कांग्रेसी नेता के हाथों पिट रहे शख्स को बचा ले।
बताया जाता है कि कांग्रेसी नेता केवल इस बात से आग बबूला हो गए थे, क्योंकि उनकी कार को दूसरे वाहन की वजह से खरोंच आ गई थीं। उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई कंप्लेंट करेगा तो एक्शन जरूर लिया जाएगा। चाहें आरोपी कांग्रेस से हो या बीजेपी से उसे बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन पुलिस की बेचारगी साफ दिख रही है कि वारदात का वीडियो वायरल है लेकिन फिर भी अशोक गहलोत की पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है। जबकि उसे स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
राजस्थान : कांग्रेसी नेता अशोक रॉयल की दबंगई, सड़क पर सरेराह कार चालक को पीटा#Rajasthan @kj_srivatsan pic.twitter.com/2HVNGDodr5
— News24 (@news24tvchannel) April 12, 2022
उधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने तरीके से बातें कहीं। एक का कहना था कि इन बेचारे कांग्रेसियों को कुछ मत बोलो, थोड़ी एक आध राज्य में जो सरकार है वो भी अगले साल तक चली जाएगी फिर बैठ कर याद करना कांग्रेसी भी कोई नेता थे। एक अन्य व्यक्ति का कहना था कि वो मार क्यो खा रहा है उसको जवाब देना चाहिए।
कुछ लोगों ने घटना को लेकर बीजेपी पर भी तंज कसे। एक ने कहा कि शुक्र मनाओ ये कांग्रेस का है। बीजेपी वाला होता तो बुलडोजर चला देता। उस आदमी के जगह मै रहता तो इनका सारा पागलपन वही निकाल देता। विधायक क्या बन गया बाप की जागीर समझ कर रखा है क्या?