Raja Pakar Assembly Election Result 2025: बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए पर भरोसा जताया है और विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है। राज्य के चर्चित विधानसभा सीट राजा पाकर से जेडीयू उम्मीदवार महेंद्र राम ने 48189 के अंतर से कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी को हराया है। उन्हें कुल 96258 मत मिले हैं।
बता दें कि, इस चुनाव में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में दोस्ताना लड़ाई के चलते राजा पाकर विधानसभा सीट चर्चा में रही। इस सीट से शुरुआती रुझान से ही जदयू का बड़ा फायदा मिल रहा था। जदयू उम्मीदवार महेंद्र राम मतगणना में लगातार आगे चल रहे थे। राजा पाकर विधानसभा सीट पर महागठबंधन में आम सहमति नहीं बन पाई। कांग्रेस और लेफ्ट ने उम्मीदवार उतार दिए जिसका फायदा पूरी तरह से जदयू को मिला।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
कौन है उम्मीदवार?
राजा पाकर विधानसभा सीट एससी आरक्षित विधानसभा सीट है। 2020 में यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं अगर हम इस बार के उम्मीदवारों की बात करें तो जदयू ने महेंद्र राम को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने विधायक प्रतिमा कुमारी दास को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीपीआई ने मोहित पासवान को मैदान में उतारा है।
| पार्टी | उम्मीदवार के नाम | वोट |
| जदयू | महेंद्र राम | 96258 (विनर) |
| कांग्रेस | प्रतिमा कुमारी दास | 48069 |
| सीपीआई | मोहित पासवान | 12990 |
2020 में कांग्रेस ने दर्ज की थी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में राजा पाकर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी दास ने जीत दर्ज की थी। प्रतिमा कुमारी दास को 54,299 वोट मिले थे वहीं जेडीयू के तब भी उम्मीदवार महेंद्र राम ही थे, जिन्हें 52,503 वोट मिले थे। वहीं लोजपा के धनंजय कुमार को 24,689 वोट मिले थे। इस प्रकार से करीबी मुकाबले में 1796 वोटों के अंतर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की जीत का कारण चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को माना गया था।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| कांग्रेस | प्रतिमा कुमारी दास | 54,299 (जीत) |
| जेडीयू | महेंद्र राम | 52,503 |
| लोजपा | धनंजय कुमार | 24,689 |
2015 में आरजेडी ने मारी थी बाजी
वहीं अगर हम 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो राजा पाकर विधानसभा सीट से आरजेडी के शिवचंद्र राम ने जीत दर्ज की थी। शिवचंद्र राम को 61,251 वोट मिले थे जबकि लोक जनशक्ति पार्टी के रामनाथ रमन को 46,096 वोट मिले थे।
