विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का स्वाद चखाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर और भी आक्रामक नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को भूल जाइए, वो (पीएम मोदी) पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की कॉन्फ्रेंस में भी नहीं टिक सकते है।
क्या है राहुल का ट्वीट: दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डेक्कन हेराल्ड की एक खबर का जिक्र करते हुए ट्वीट किया। जिसमें पीएम मोदी पर भाजपा कार्यकर्ता के सवाल को दरकिनार करने पर निशाना साधा है। राहुल ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को भूल जाइए, वो (पीएम मोदी) पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की कॉन्फ्रेंस में भी नहीं टिक सकते है।
Vanakam Puducherry!
That’s NoMo’s answer to the struggling middle class.
Forget a press conference he can’t even string together a polling booth worker’s conference.
BJP-vetted questions is a superb idea. Consider vetted answers as well. https://t.co/ukoDtgCvld @deccanherald
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2018
राहुल ने किया जिक्र: राहुल ने अपने ट्वीट में तमिलनाडु और पुडुचेरी की एक घटना का जिक्र किया। जो हाल ही में पीएम मोदी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान हुई थी। इस पर राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा का सधे हुए सवाल लेना एक अच्छा आइडिया है। इसके साथ सधे हुए जवाब भी जोड़ लीजिए।
क्या है खबर: दरअसल राहुल गांधी ने डेक्कन हेराल्ड की जिस खबर का जिक्र किया है उसमें दावा किया गया है कि मोदी ने हाल ही में पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने मोदी से मिडिल क्लास पर टैक्स के पड़ते भार पर सवाल किया। अपने सवाल के साथ ही कार्यकर्ता ने पीएम से मिडिल क्लास का ख्याल रखने की भी बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता के इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
नमो को लिखा नोमो: राहुल ने अपनी ट्वीट के साथ नमो (नरेन्द्र मोदी) को नोमो लिखकर संबोधित किया है। बता दें कि आम बोलचाल के स्लेंग्स में NoMo का मतलब बतौर No More समझा जाता है।
