Raghunathpur Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, रघुनाथपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के ओसामा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयू के विकास कुमार सिंह को हराया है।
रघुनाथपुर विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| विकास कुमार सिंह | जेडीयू | 79030 ( -9248) |
| ओसामा | आरजेडी | 88278 (+ 9248) |
| राहुल कीर्ती | जनसुराज | 3071 ( -85207) |
रघुनाथपुर विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार हरि शंकर यादव ने जीत का परचम लहराया था। हरि शंकर यादव को 67 हजार सात सौ 57 वोट मिला थे तो एलजेपी कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह ने 49 हजार सात सौ 92 वोट हासिल किया था। इस तरह से हरि शंकर यादव ने मनोज कुमार सिंह को 17 हजार नौ सौ 65 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं जेडीयू उम्मीदवार राजेश्वर चौहान 26 हजार एक सौ 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| हरि शंकर यादव | आरजेडी (RJD) | 67,757 | विजेता | 17,965 |
| मनोज कुमार सिंह | एलजेपी (LJP) | 49,792 | उपविजेता | — |
| राजेश्वर चौहान | जेडीयू (JDU) | 26,162 | तीसरा स्थान | — |
रघुनाथपुर विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट से आरजेडी की टिकट से हरिशंकर यादव ने जीत हासिल किया था। हरिशंकर यादव को 61 हजार 42 वोट हासिल किया थे तो बीजेपी कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह को 50 हजार चार सौ 20 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से हरिशंकर यादव ने मनोज कुमार सिंह को 10 हजार छह सौ 22 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट अमरनाथ यादव, 16 हजार सात सौ 14 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
BIHAR VIDHAN SABHA CHUNAV PARINAAM 2025 LIVE
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थिति | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| हरिशंकर यादव | आरजेडी (RJD) | 61,042 | विजेता | 10,622 |
| मनोज कुमार सिंह | बीजेपी (BJP) | 50,420 | उपविजेता | — |
| अमरनाथ यादव | सीपीआई (एमएल) एल | 16,714 | तीसरा स्थान | — |
