लुधियाना पुलिस ने दावा किया है कि गुरुवार को उन्होंने 27 लाख की लूट का केस को खोल दिया। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पांच लाख के पुराने नोटों को बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलकर बदल लिए। बैंक कर्मचारियों के इसके बदले 25% शेयर भी दिया गया। पुलिस ने 10.20 लाख रुपए कैश वसूल भी कर लिए है। जिसमें 5 लाख रुपए की नई करेंसी जिसमें 2 हजार रुपए के नए नोट भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान इकबाल सिंह, सरबजीत सिंह और रूपिंदर सिंह के नाम पर की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने 24 नवंबर को पुलिस का भेष धर के सुरिंदर सिंह नाम के एक उद्योगपति से 27 लाख रुपए लूटे थे। एडीसीपी शहर रतन सिंह बरार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि सुरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार लोग मारुति स्विफ्ट कार में उनके पास आए । उन चारों लोगों ने पुलिस का वर्दी पहन रखी था इसके बाद फ्लावर चौक के पास बदमाश उनसे 27 लाख रुपए लेकर लूट कर चले गए। घटना में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।