पंजाब के मलेरकोटला में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने सोमवार दोपहर शहर में धारा-144 लगा दी है। दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम को वहां लोगों को संबोधित करने वाले थे। बता दें, यहां पर इस्लाम धर्म के ग्रंथ कुरान के अपमान करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आप विधायक नरेश यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने यह विधायक नरेश यादव के कहने पर किया है।
Section 144 imposed in Malerkotla (Punjab). Delhi CM Arvind Kejriwal is scheduled to visit Malerkotla, this evening.
— ANI (@ANI_news) July 4, 2016
आम आदमी पार्टी के कहना है कि यह सरकार की राजनीतिक साजिश है। साल 2017 में होने वाले चुनाव की वजह से हमारी छवि खराब करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। राज्य पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच की मांग की है।
Read Also: कुरान अपवित्र मामले में आया AAP विधायक का नाम, मास्टरमाइंड ने कहा- 1 करोड़ रु देने का किया था वादा
Delhi: BJP workers protest against AAP MLA Naresh Yadav, after middleman named him in Quran desecration case pic.twitter.com/8CfHESYwvR
— ANI (@ANI_news) July 4, 2016
विधायक यादव के खिलाफ दंगे भड़काने की कोशिश सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। दिल्ली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप विधायक नरेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। नरेश यादव दिल्ली में महरौली से विधायक हैं।