Punjab Municipal Election Results 2021 HIGHLIGHTS: पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा की हार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने एबीपी न्यूज के कार्यक्रम में कहा कि पंजाब में अभी तक अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन था। इसलिए हमारा रोल लिमिटेड रोल था। पर अब पंजाब में हमारा रोल बड़ा होगा। शाह ने कहा कि यह काम कोई रातों-रात नहीं होता। चुनाव के नतीजों को इसके साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस बीच उन्होंने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और अन्य राज्यों में अपनी चुनावी जीत के बारे में बताया और कहा कि पंजाब में हम पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और लोगों को मनाएंगे।

गौरतलब है कि पंजाब में सत्तारूढ़ दल- कांग्रेस ने सात नगर निगमों में जीत हासिल कर ली है और मोगा नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने वार्ड नंबर दस से जीत हासिल की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत को न सिर्फ कांग्रेस की विकास-परक नीतियों और कार्यक्रमों की जीत बताया बल्कि इसे मुख्य विपक्षी दलों- शिअद, आप और भाजपा- के “जन विरोधी कृत्यों” को “पूर्णत: खारिज” करना करार दिया।

पंजाब में 8 नगर निगम और 109 नगरपालिका परिषद-नगर पंचायतों के 2302 वॉर्डों में हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पंजाब के सात नगर निगमों में से छह में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है, वहीं सातवें नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुये चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। हालांकि, मोगा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बहुमत से वह छह सीट पीछे रह गयी है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को पंजाब में शहरी निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। उसने छह नगर निगमों में जीत हासिल की जबकि मोगा नगरनिगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। उसने 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से ज्यादातर में जीत हासिल की।

Live Blog

Highlights

    07:36 (IST)19 Feb 2021
    मोहाली नगर निगम में कांग्रेस की बंपर जीत

    पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी को 50 वार्ड में से 37 वार्ड में जीत हासिल हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना हो चुकी है, जिनमें से कांग्रेस ने 37 वार्ड में जीत दर्ज की है, वहीं 13 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

    06:08 (IST)19 Feb 2021
    दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारियों को नगर निकाय चुनावों में  कांग्रेस की जीत के लिए बधाई दी।

    04:26 (IST)19 Feb 2021
    बरनाला निगम का रिजल्ट

    पंजाब के बरनाला नगर निगम के वार्ड नंबर दो और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड संख्या एक पर अकाली दल समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं वार्ड संख्या 4 कांग्रेस के हिस्से आयी और पांच पर अकाली दल ने कब्जा जमाया। वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस और वार्ड 7 पर अकाली दल समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

    02:45 (IST)19 Feb 2021
    संगरूर जिले में भी कांग्रेस का जलवा, 49 सीट जीती

    पंजाब के संगरूर जिले के पांच वार्ड अमरगढ़, लोंगवाल, सुनाम, अहमदगढ़ और धूरी के नतीजे आ गये हैं। स्थानों से कांग्रेस ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिरोमणी आकाली दल को छह सीटें मिली है। चार सीटों पर आप विजयी हुई है, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बीजेपी यहां भी अपना खाता नहीं खोल पायी।

    01:32 (IST)19 Feb 2021
    53 साल बाद बठिंडा में होगा कांग्रेस का मेयर

    बठिंडा में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। यहां पर 53 साल बाद कांग्रेस ने यह करिश्मा किया है। जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर होगा । इससे पहले यहां पर शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था।

    22:12 (IST)18 Feb 2021
    चुनाव में तीन कृषि कानून भाजपा पर भारी पड़े

    केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुये चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है। ये कानून भाजपा पर भारी पड़े और हार का सामना करना पड़ा।

    20:39 (IST)18 Feb 2021
    कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की

    केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुये चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है।

    19:15 (IST)18 Feb 2021
    प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भारी जीत मिलने से पार्टी में उत्साह

    प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भारी जीत मिलने से पार्टी में उत्साह है। इसने इन चुनावों के लिये 2,037 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. वहीं, शिअद ने 1,569, भाजपा ने 1,003, आप ने 1,606 तथा बसपा ने 160 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. इन चुनावों के लिये 2,832 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे.

    17:44 (IST)18 Feb 2021
    मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने वार्ड नंबर दस से हासिल की जीत

    पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने वार्ड नंबर दस से जीत हासिल की है। मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को शुरू हुई। दो केन्द्रों पर बुधवार को दोबारा चुनाव कराए गए थे।

    17:02 (IST)18 Feb 2021
    सत्तारूढ़ दल ने सात नगर निगमों में हासिल की जीत

    सत्तारूढ़ दल ने सात नगर निगमों में जीत हासिल कर ली है और मोगा नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने वार्ड नंबर दस से जीत हासिल की है।

    15:08 (IST)18 Feb 2021
    मोहाली चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर

    मोहाली चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के अमरीक सिंह सोमल ने मात दी। मोहाली चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर हो गया है। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के अमरीक सिंह सोमल ने मात दी।

    13:40 (IST)18 Feb 2021
    53 साल में पहली बार कांग्रेस का मेयर बनेगा

    कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह बादल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 53 साल में पहली बार यहां कांग्रेस का मेयर बनेगा। वहीं पिछले बार के नतीजों की बात करें तो अकाली दल अव्वल था। पार्टी ने 2044 में से सबसे ज्यादा 813 वॉर्डों में जीत दर्ज की थी। इस बार ज्यादातर नगर निगम और नगर परिषदों में उसे बड़ी हार झेलनी पड़ रही है। 2015 में अकेले शिरोमणि अकाली दल ने 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अपना अध्यक्ष बनवाया था। उस वक्त अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन भी था और तब दोनों दलों ने मिलकर 27 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में संयुक्त रूप से अध्यक्ष बनाए थे। 

    13:11 (IST)18 Feb 2021
    सुनाम में भाजपा के पंद्रह प्रत्याशियों को मिले मात्र 1500 वोट

    सुनाम में भाजपा के पंद्रह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिन्हें मात्र चौदह सौ वोट मिले हैं। मात्र तीन प्रत्याशी ही तीन अंकों में वोट हासिल कर सके हैं। प्रदेश के कई नगर काउंसिलों में ऐसे ही हालात सामने आए हैं।

    11:47 (IST)18 Feb 2021
    बठिंडा निगम चुनाव में हार के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

    बठिंडा निगम चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के प्रदेश सचिव और चार प्रत्याशियों ने प्रदेश के चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि चुनाव नतीजों में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सत्ता पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ की है। शिकायत भेजने वालों में भाजपा की वार्ड नंबर 27 से प्रत्याशी सरीना गोयल, वार्ड नंबर 21 से रिंकू बाला, वार्ड नंबर 26 से मोहन वर्मा, वार्ड नंबर 14 से वीर पुहानिया का नाम शामिल है।

    10:40 (IST)18 Feb 2021
    शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ

    पंजाब के सात नगर निगमों में से छह में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं सातवें नगर निगम में वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है । पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुये चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है । हालांकि, मोगा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बहुमत से वह छह सीट पीछे रह गयी है।

    09:49 (IST)18 Feb 2021
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को राज्य की जनता की ओर से दिया गया करारा जवाब

    कांग्रेस ने पंजाब के निकाय चुनाव में अपनी बड़ी जीत के बाद बुधवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को राज्य की जनता की ओर से दिया गया करारा जवाब है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के खेतों में उगी आक्रोश की फसल ने मोदी और भाजपा द्वारा निर्ममता, निर्दयता, कटुवाक्यों और भ्रम की गगनचुम्बी चोटी पर बैठे होने के मतिभ्रम को करारा जवाब दिया है..पंजाब का श्राप...भाजपा ड्राप..!’’

    09:13 (IST)18 Feb 2021
    कांग्रेस ने इन चुनावों के लिये 2,037 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे

    प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन चुनावों के लिये 2,037 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। वहीं, शिअद ने 1,569, भाजपा ने 1,003, आप ने 1,606 तथा बसपा ने 160 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे । इन चुनावों के लिये 2,832 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे । कृषि कानूनों के मसले पर पिछले साल शिअद ने भाजपा की अगुवाई वाली राजग से नाता तोड़ लिया था । दोनों दल इस चुनाव में अकेले लड़े थे । स्थानीय निकायों के लिये प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान कराया गया था जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

    08:31 (IST)18 Feb 2021
    प्रदेश की जनता ने भाजपा, शिअद एवं आप की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज कर दिया

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा, शिअद एवं आप की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज कर दिया है। जाखड़ ने संवादददाताओं से कहा, ‘‘हमने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा । इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी ।’’ मोगा में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला है और ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा ।

    08:00 (IST)18 Feb 2021
    कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी

    केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुये चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला एवं पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है । हालांकि, मोगा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और बहुमत से वह छह सीट पीछे रह गयी है। एक अन्य नगर निगम के लिये मतों की गिनती का काम बृहस्पतिवार को होगा । इसके अलावा 109 नगर परिषद के चुनाव परिणाम भी आने की संभावना है।

    05:19 (IST)18 Feb 2021
    पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली

    कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है तो वीजेपी हार गई है।.और आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सनी देओल के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की एक उम्मीदवार को महज 9 वोट ही मिले हैं।

    03:45 (IST)18 Feb 2021
    निकाय चुनाव के नतीजों से भारतीय जनता पार्टी निराश

    हरियाणा के बाद अब पंजाब में हुए निकाय चुनाव के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी  को निराश किया है। वहीं, कांग्रेस ने पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव में बाजी मार ली है। कांग्रेस ने सात में से छह नगर निगमों में जीत दर्ज की है। जबकि, इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को करारा झटका हैं और पार्टी अपने सबसे बड़े गढ़ बठिंडा में बुरी तरह हार गयी है। बठिंडा में बादल परिवार का असर रहा है. दरअसल, प्रकाश सिंह बादल का पैतृक गांव बठिंडा में ही आता है, लेकिन पार्टी को यहां कांग्रेस ने बुरी तरह मात दी है।

    02:26 (IST)18 Feb 2021
    पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा को झटका

    निकाय चुनाव में कांग्रेस गुरदासपुर में ही नहीं बल्की और भी जहगों पर विरोधियों को पस्त कर दिया है. गुरदासपुर के अलावा पठानकोट, भठिंडा, कपूरथला में भी कांग्रेस ने अधिकतर वार्ड्स में जीतती दिख रही है।

    22:39 (IST)17 Feb 2021
    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया- पंजाब का श्राप...भाजपा ड्राप

    कांग्रेस ने पंजाब के निकाय चुनाव में अपनी बड़ी जीत के बाद बुधवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को राज्य की जनता की ओर से दिया गया करारा जवाब है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के खेतों में उगी आक्रोश की फसल ने मोदी और भाजपा द्वारा निर्ममता, निर्दयता, कटुवाक्यों और भ्रम की गगनचुम्बी चोटी पर बैठे होने के मतिभ्रम को करारा जवाब दिया है..पंजाब का श्राप...भाजपा ड्राप..!’’

    21:05 (IST)17 Feb 2021
    पीएम मोदी और भाजपा को करारा जवाब है चुनाव परिणाम: कांग्रेस

    कांग्रेस ने पंजाब के निकाय चुनाव में अपनी बड़ी जीत के बाद बुधवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को राज्य की जनता की ओर से दिया गया करारा जवाब है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के खेतों में उगी आक्रोश की फसल ने मोदी और भाजपा द्वारा निर्ममता, निर्दयता, कटुवाक्यों और भ्रम की गगनचुम्बी चोटी पर बैठे होने के मतिभ्रम को करारा जवाब दिया है..पंजाब का श्राप...भाजपा ड्राप..!’’

    20:12 (IST)17 Feb 2021
    कांग्रेस ने कहा कि जनता ने भाजपा, शिअद एवं आप की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज किया

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा, शिअद एवं आप की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज कर दिया है। जाखड़ ने संवादददाताओं से कहा, ‘‘हमने विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा । इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।’’  मोगा में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नहीं मिला है और ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा।

    19:23 (IST)17 Feb 2021
    छह में जीत और सातवें में सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस

    पंजाब के सात नगर निगमों में से छह में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं सातवें नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है । पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

    17:17 (IST)17 Feb 2021
    कांग्रेस सातों नगर निगमों में जीत दर्ज की

    पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस सातों नगर निगमों में जीत चुकी है. मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, बठिंडा, पठानकोट, बटाला और अबोहर में कांग्रेस की जीत हो चुकी है. किसान आंदोलन के बीच बीजेपी को यहां बड़ा झटका लगा है. पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने जीत पर खुशी जताई है.

    16:31 (IST)17 Feb 2021
    होशियारपुर में कांग्रेस को छोड़कर कोई भी दल एक भी सीट नहीं पा सका

    गुरदासपुर में कांग्रेस ने 29, अकाली दल ने 27, भाजपा ने 20, आम आदमी पार्टी ने 18 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन कांग्रेस को छोड़कर कोई भी दल एक भी सीट नहीं पा सका है। मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए सभी दलों को खारिज कर दिया। 

    15:30 (IST)17 Feb 2021
    पठानकोटः कांग्रेस ने जीतीं 50 में से 37 सीटें, भाजपा को 11

    पठानकोट नगर निकाय के नतीजे भाजपा के लिए थोड़ा राहत देने वाले रहे हैं। जहां बाकी 8 नगर निकायों में पार्टी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई, वहीं यहां भाजपा को 11 वॉर्डों में जीत मिली। हालांकि, कांग्रेस 50 में से 37 वॉर्ड जीतकर सबसे ऊपर रही। इसके अलावा एक सीट अकाली दल और एक सीट अन्य के खाते मे गई है। 

    15:09 (IST)17 Feb 2021
    मोहाली के दो बूथों के नतीजे कल आएंगे

    पंजाब में नगर निकाय चुनावों के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं। हालांकि, मोहाली नगर निगम के चुनावों का परिणाम गुरुवार को आएगा। यहां पर चुनाव आयोग ने वार्ड नंबर 10 के बूथ नंबर 32 व 33 में दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं।

    14:47 (IST)17 Feb 2021
    करतारपुर में भाजपा-आप का सूपड़ा साफ

    करतारपुर नगरपरिषद के 15 वार्डों में कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। यहां से अकाली दल, भाजपा व आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां से 6 सीटों पर कांग्रेस जीती है, जबकि 9 सीटें आजाद उम्मीदवारों के खाते में गईं।

    14:20 (IST)17 Feb 2021
    फिरोजपुर नगर परिषद में कांग्रेस ने सभी वॉर्ड जीते

    पंजाब के फिरोजपुर में कांग्रेस ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया, यहां पार्टी को 33 में से 33 वॉर्ड में जीत मिली। कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। दूसरी तरफ जालंधर में निर्दलीयों को 54 फीसदी सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों को 43 फीसदी सीटों पर जीत मिली है। 

    13:51 (IST)17 Feb 2021
    Punjab Municipal Election Results: 8 में से 5 नगरपालिकाओं में कांग्रेस की जीत

    किन नगरपालिकाओं में कांग्रेस को मिली जीत?: अब तक आए आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर और मोगा में जीत मिल चुकी है। वहीं बटाला, पठानकोट और होशियारपुर में कांग्रेस बाकी विपक्षी दलों से आगे है। इन सभी सीटों पर कांग्रेस ने लगभग एकतरफा जीत दर्ज की है। उसे सिर्फ मोगा में अकाली दल की तरफ से थोड़ी चुनौती मिली। हालांकि, बाकी सभी नगरपालिकाओं में उसका दबदबा बना रहा। 

    13:21 (IST)17 Feb 2021
    कपूरथला नगर निगम के नतीजे आए, भाजपा को एक भी सीट नहीं

    कपूरथला में कांग्रेस ने एकतरफा तरीके से जीत हासिल की। कोई भी पार्टी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। कुल 50 वॉर्डों में से 43 में से कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि अकाली दल को 3 सीटें मिलीं। बाकी सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गई हैं। यानी भाजपा और आम आदमी पार्टी को अब तक किसी वॉर्ड में विजयी नहीं मिली है। 

    12:50 (IST)17 Feb 2021
    संगरूर जिले की हर तहसील में कांग्रेस आगे

    पंजाब में निकाय चुनावों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है। यहां पार्टी ने अमरगढ़ में 5 सीटें जीती हैं, जबकि अकाली दल को 5 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ लोंगवाल में कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को 6, सुनाम में कांग्रेस को 19 और निर्दलीयों को 4, अहमगढ़ में कांग्रेस को 5 और आप, अकाली दल को 1-1, धुरी में कांग्रेस को 11 और निर्दलीय को 8 सीटें मिली हैं। 

    12:22 (IST)17 Feb 2021
    चुनाव में हिंसा को लेकर विपक्ष के आरोप आधारहीन

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि चुनाव में होने वाली हार को देखकर विपक्ष कांग्रेस पर आधारहीन आरोप लगा रहा है। दरअसल, विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर रविवार को मतदान केंद्रों पर ‘‘कब्जा’’ करने और ‘‘हिंसा में संलिप्त रहने’’ के आरोप लगाए थे।

    12:10 (IST)17 Feb 2021
    पंजाबः लुधियाना में मतगणना जारी, 4 पर कांग्रेस, 4 पर शिअद की जीत
    11:39 (IST)17 Feb 2021
    गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर कांग्रेस की जीत, फिलौर में भी दबदबा

    पंजाब के निकाय चुनाव में कांग्रेस ज्यादातर जिलों में दबदबा बनाती दिख रही है। यहां गुरदासपुर में कांग्रेस ने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बटाला और पठानकोट में भी कांग्रेस तेजी से जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। जालंधर के फिलौर में तो कांग्रेस को 15 में से 11 सीटों पर जीत मिली है, जबकि अकाली दल और भाजपा दोनों के ही खाते नहीं खुल पाए। तीन सीटें निर्दलीयों को मिलीं, जबकि एक बसपा के खाते में गई।

    11:12 (IST)17 Feb 2021
    अमृतसर की दो तहसीलों पर अकाली दल ने कांग्रेस को पछाड़ा

    अमृतसर जिले की अजनाला तहसील में अकाली दल आगे निकल गई है। यहां पर कुल 15 वार्ड में से 8 अकाली और 7 कांग्रेस के खाते में गए हैं। दूसरी तरफ मजीठा में भी अकाली दल 10 वॉर्ड पर आगे हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो वॉर्ड हैं। हालांकि, राईया, जंडियाला में कांग्रेस निर्णायक बढ़त हासिल करती दिख रही है। 

    10:55 (IST)17 Feb 2021
    डेरा बस्सी में कांग्रेस आगे, जालंधर में अकाली दल की जीत

    नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। डेरा बस्सी में कांग्रेस ने 8 महानगरपालिका सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं अकाली दल को 2 सीट और निर्दलीय को एक सीट मिली है। दूसरी तरफ जालंधर में अकाली दल को 201 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। दोनों ही जगह भाजपा और आप को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा।