Bhagwant Mann wife Gurpreet Kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियां आई हैं। सीएम मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। भगवंत मान ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि भगवान ने बेटी को उपहार में दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

दरअसल बीते दिनी भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर की रात में तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज खबर सामने आई है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने भगवान मान और उनकी पत्नी को बधाइयां भेजनी शुरू कर दी हैं।

भगवंत मान तीसरी बार बने पिता

भगवंत मान ने जुलाई 2022 में गुरप्रीत से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में तकरीबन 16 साल का अंतर है। गुरप्रीत कौर पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। 2019 में उनकी भगवंत मान से पहली बार मुलाकात हुई थी। उनकी शादी में करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा आम आदमी पार्टी के कई नेता शामिल हुई थे। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी इंद्रप्रीत कौर नाम की महिला से हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच अनबन के चलते 2015 में उनका तलाक हो गया। दंपति के दो बच्चे हैं।

अब मान तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भगवंत मान ने कहा था कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। लुधियाना में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि उनकी पत्नी गुरप्रीत फिलहाल सात महीने की गर्भवती हैं और मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

सुखजिंदर रंधावा ने सीएम मान को बधाई दी

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि सीएम भगवंत मान आपकी बेटी के जन्म पर बधाई। मैं ईश्वर से अपनी बेटी के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूं।