Pranjal Khewalkar News: NCP (SP) के नेता एकनाथ खडसे के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर के खिलाफ पुणे पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। इस मामले में खेवलकर पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की सहमति के बिना उसकी न्यूड वीडियो और तस्वीरें ली थी।
पुलिस ने बताया है कि एक महिला ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि खेवलकर ने 2022 और 2025 के बीच कथित तौर पर उसकी सहमति के बिना अलग-अलग जगहों पर उसकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो बनाए।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77 और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत साइबर पुलिस स्टेशन में खेवलकर के खिलाफ यह नई FIR दर्ज की है।
‘गिरीश महाजन को हनी ट्रैप कांड से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा निशाना’
रेव पार्टी में पकड़े गए थे खेवलकर- पुलिस
खडसे की बेटी और NCP (SP) की महिला विंग की प्रमुख रोहिणी खडसे के पति खेवलकर को 27 जुलाई को खराडी इलाके में एक फ्लैट पर छापेमारी के बाद चार पुरुषों और दो महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही खेवलकर जेल में है। पुलिस ने दावा किया था कि वहां रेव पार्टी चल रही थी।
महाराष्ट्र में OBC नेताओं को क्यों तरजीह दे रही कांग्रेस?
रेव पार्टी के दौरान पुलिस ने दावा किया था कि मौके से 2.7 ग्राम पदार्थ (कोकीन होने का संदेह), 70 ग्राम पदार्थ (मारिजुआना होने का संदेह) और दस सेल फोन, दो कारें, एक हुक्का पॉट, शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गई। इनकी कीमत 41,35,400 रुपये बताई गई थी।
खराडी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा था कि खेवलकर के मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच से पार्टियों के दौरान और बाद में महिलाओं के साथ उनके अश्लील और कई आपत्तिजनक वीडियो मिले थे। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने मामले की जांच के लिए पुणे पुलिस को पत्र लिखा था।
एकनाथ खडसे ने पुणे पुलिस पर उनके दामाद को गिरफ्तार करने के बाद साजिश के तहत निजी तस्वीरें लीक कर उनके परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया था।
कौन हैं एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर, जो रेव पार्टी में पकड़े गए?