पुणे हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाबालिग आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता को पुलिस ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में आरोपी नाबालिग ने लग्जरी कार पोर्शे चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद आरोपी के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पब संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बीते शनिवार की रात पुणे से हिट एंड रन का मामला सामने आया था। इस दौरान बिल्डर विशाल अग्रवाल का नाबालिग बेटा अपनी लग्जरी कार पोर्शे चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आज सुबह संभाजीनगर की क्राइम ब्रांच टीम ने बिल्डर को गिरफ्तार किया है।

इस हादसे में मध्य प्रदेश की रहने वाली अश्विनी कोष्टा और उसके दोस्त की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही रिहा कर दिया था। आरोपी को रिहा करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। तब जाकर पुलिस ने नाबालिक आरोपी के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग आरोपी के पिता पर है आरोप

पुणे हिट एंड रन हादसे को लेकर नाबालिग आरोपी के पिता बिल्डर विशाल अग्रवाल पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जब यह हादसा हुआ उस समय नाबालिक आरोपी पोर्शे कार को 200 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा था। आरोपी ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है।

शनिवार की रात वो किसी पब से पार्टी करके लौट रहा था। इसी को लेकर आरोपी के पिता पर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग बेटे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चलाने की इजाजत कैसे दी। वहीं नाबालिग लड़के ने पब में पार्टी के दौरान शराब भी पी थी। इसको लेकर पुलिस ने पब और आरोपी के पिता पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।