प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज में सवा दो लाख महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रदेशभर की महिलाओं को बुलाया गया है। इसमें केवल अमेठी से तीन हजार महिलाएं प्रयागराज जाएंगी। योगी सरकार में ग्राम विकास और समग्र विकास से जुड़े मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बताया कि महिला सशक्तीकरण और मातृत्व योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद में शामिल होने के लिए महिलाओं को बुलाया गया है। इसमें बैंक सखी,मातृत्व योजना से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी। मोती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मेंं 75 जिलों की करीब सवा दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। इनके लिए खाना पीना, यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा आधा दर्जन मंत्रियों के साथ विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे।
प्रयागराज में गंगा, जमुना, सरस्वती का संगम है। इसलिए संगम को मोंक्ष की नगरी कहा जाता है। इलाहाबाद में हाईकोर्ट और विश्वविद्यालय होने के कारण प्रयागराज को न्याय और शिक्षा का मुख्य केंद्र माना जाता है। देश के तीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और विश्वनाथ प्रताप सिह प्रयागराज से थे। प्रयागराज मंडल के चार जिलों में 28 विधानसभा सीटें हैं। इसमें भाजपा और अपना दल को जोड़कर 22 सीटें भाजपा के पास है। बाकी दो निर्दलीय, दो बसपा, सपा और कांग्रेस की एक एक सीटें हैं। कौशांबी 3 सीटें भाजपा, फतेहपुर 6 सीटें भाजपा, प्रतापगढ़ दो भाजपा, दो अपना दल,दो निर्दलीय और एक सीट कांग्रेस के पास है। जबकि प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 8, बसपा 2, सपा और अपना दल को एक- एक सीटें मिली थीं।
2012 के विधानसभा चुनाव में इसके विपरीत सपा 8, बसपा 3 और कांग्रेस को एक सीट मिली थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का और 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता तक नहीं खुुल सका था। 2017 के विधानसभा चुनाव में फाफामऊ सीट से विक्रमादित्य मौर्य भाजपा, सोरांव डॉ जमुना सरोज अपना दल , फूलपुर प्रवीण पटेल भाजपा, प्रतापपुर मुजतफा सिद्दीक़ी बसपा, हंडिया हाकिम लाल विंद बसपा, मेजा नीलम कटारिया भाजपा, करछना उज्ज्वल रमण सिंह सपा, इलाहाबाद पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह भाजपा, इलाहाबाद उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी भाजपा, इलाहाबाद दक्षिणी नंदगोपाल नंदी भाजपा, बारा डॉ अजय भारती भाजपा, और कोरांव विधानसभा सीट से भाजपा के राजमणि कोल विधायक बने थे।
2012 के विधानसभा चुनाव में फाफामऊ से अंसार अहमद सपा, सोरांव सत्यवीर मुन्ना सपा, फूलपुर सइद अहमद सपा, प्रतापपुर विजया यादव सपा, हंडिया महेश नारायण सिंह सपा,मेजा गिरीश पांडेय सपा, करछना दीपक पटेल बसपा, इलाहाबाद पश्चिमी पूजा पाल बसपा, इलाहाबाद उत्तरी अनुग्रह नारायण सिंह कांग्रेस, इलाहाबाद दक्षिणी हाजी परवेज सपा,बारा डॉ अजय भारती सपा, कोरांव राजबली बैजल बसपा के विधायक चुने गए थे।