चंडीगढ़ में एक पोस्टर पर विवाद हो गया है। पोस्टर में आप नेताओं द्वारा जरनैल सिंह भिंडरावाला का जन्मदिन मनाने की अपील की गई है।इसमें भिंडरावाला के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के दूसरे नेताओं की तस्वीर है। 12 फरवरी को भिंडरावाला का जन्मदिन है। इसी मौके पर पोस्टर शहर में लगाए गए हैं। आप के नेता और राज्य के पार्टी प्रभारी संजय सिंह व संयोजक सुचा सिंह छोटेपुर ने पोस्टर से पार्टी को अलग करते हुए इसे विरोधी पार्टियों की गंदी राजनीति करार दिया है। जबकि पंजाब कांग्रेस ने ‘आप’ पर विध्वंसकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
पोस्टर में अरविंद केजरीवाल (पगड़ी पहने हुए), संजय सिंह, छोटेपुर, भगवंत मान, प्रोफेसर संधू सिंह राज्य की पार्टी इकाई की तस्वीर दिखाते हुए कहा गया है कि लोग भिंडरावाला का जन्मदिन वर्षगांठ मनाने के लिए नजदीकी गुरुद्वारा जाएंगे।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि अराजकता फैलाने और राजनीतिक फायदे के लिए ‘आप’ माहौल को अशांत-अस्थिर बनाने की कोशिश कर रही है। अमरिंदर ने आप से सामने आकर पोस्टर पर अपनी सफाई देने को कहा। उन्होंने इंकलाब का आह्वान संबंधी नारे पर भी ‘आप’ को घेरा। अमरिंदर सिंह ने कहा, “भारत एक आजाद देश है यहां कोई क्रांति की जरूरत नहीं और किसी को भी आजादी के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत नहीं है।”
Read Also:
पंजाब: AAP में शामिल हुए कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी, नवजोत सिंह सिद्धू को भी दिया न्योता
Video: AAP के मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का स्टिंग, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, केजरी को कहा-मफलर बाबा