गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में एक शख्स ने भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी शख्स डॉ. शक्ति भार्गव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को रिहा कर दिया है।
लोगों का ध्यान खींचने के लिए उठाया कदम: पेशे से डॉक्टर शक्ति भार्गव को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया था। जिसके बाद पुलिस ने काफी देर आरोपी से पूछताछ की और उसके बाद बिना किसी कंप्लेंट दाखिल किए उसे जाने दिया। पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि आरोपी ने जीवीएस नरसिम्हा राव पर जूता सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने के लिए फेंका।
#WATCH Delhi: Shoe hurled at BJP MP GVL Narasimha Rao during a press conference at BJP HQs .More details awaited pic.twitter.com/7WKBWbGL3r
— ANI (@ANI) April 18, 2019
कौन है शक्ति भार्गव: बता दें कि शक्ति भार्गव एक डॉक्टर है और उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शक्ति भार्गव ने 3 बंगले खरीदे थे, जिसके लिए उसने अपने खाते से 11.5 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था। इन बंगलों को शक्ति ने अपनी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार के नाम पर खरीदा था।
National Hindi News, 19 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की हर खबर सिर्फ एक क्लिक पर
बेनामी संपत्ति और अघोषित आय में फंसा है शक्ति : बता दें कि जूता फेंकने वाले शक्ति भार्गव के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि वो बेनामी संपत्ति और अघोषित आय के मामले में आयकर विभाग की जांच का सामना कर रहा है। आयकर विभाग सूत्रों के मुताबिक, 2018 में तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन चला था। इस सर्च ऑपरेशन में शक्ति भार्गव के ठिकानों से 28 लाख रुपए कैश और 50 लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी बरामद हुई थी। वहीं इनक्वायरी में शक्ति 10 करोड़ से ज्यादा की रकम की कमाई का स्त्रोत भी नहीं बता पाए थे। वहीं आयकर विभाग को जांच में पता चला था कि शक्ति से जुड़ी 8 कंपनियों की जानकारी भी आयकर विभाग को नहीं दी गई थी।