PM Visit Karnataka : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार को कर्नाटक दौरे पर थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कर्नाटक (Karnataka) के हुबली (Hubli) में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में 30,000 से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। पीएम मोदी ने युवाओं को भारत की यात्रा का ‘‘प्रेरक शक्ति’’ बताया और कहा कि उनके सपने व उनकी आकांक्षाएं अगले 25 साल में भारत की मंजिल तय करेंगी।

स्वामी विवेकानंद को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपने संबोधन के दौरान स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का कर्नाटक के साथ एक अनूठा रिश्ता था।

उन्होंने कई बार कर्नाटक और इस क्षेत्र का दौरा किया। मैसूर के महाराज ने भी स्वामीजी को उनकी विदेश यात्रा के लिए समर्थन दिया था। प्राधानमंत्री मोदी ने कहा कि सवामी विवेकानंद की अखिल भारतीय यात्राएं भी इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी सोच राष्ट्र को लेकर एक थी कि राष्ट्र आगे बढ़ता रहे। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अमर उदाहरण है।

कर्नाटक में PM Modi की सुरक्षा में चूक, गाड़ी के पास हाथों में माला लेकर पहुंचा युवक, देखें VIDEO

“यह राष्ट्रीय युवा दिवस बेहद खास”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल का राष्ट्रीय युवा दिवस बहुत खास है क्योंकि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होने कहा कि एक तरफ ये ऊर्जा का महोत्सव और दूसरी तरफ आजादी का अमृत महोत्सव। हमें अमृत काल में अपने कर्तव्यों पर जोर देकर और समझकर देश को आगे बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवा शक्ति भारत की यात्रा की प्रेरक शक्ति है। राष्ट्र निर्माण के लिए अगले 25 साल महत्वपूर्ण हैं। युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंजिल तय करती हैं। युवा शक्ति का जुनून भारत की शक्ति तय करता है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के मंच पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने रोड शो किया भी किया।