बारिश की वजह से कई राज्यों में आम-जीवन अस्त-व्यस्त है। असम और बिहार में बाढ़ से 55 और उत्तर प्रदेश में वर्षा जनित हादसों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। यहां भूस्खलन की वजह से आम जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। मानसून की बारिश ने गांव और शहरों को जोड़ने वाली 91 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रोक दी है। यहां पिथौरागढ़ के उच्छैती से स्कूल के बच्चों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह बारिश के बाद मची तबाही के बाद बुलंद हौंसलों के साथ स्कूल की तरफ पैदल जा रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के छात्र-छात्राएं किस तरह खतरा मोल लेकर स्कूल की तरफ जा रहे हैं। रास्ते में भूस्खलन के बाद बड़े-बड़े पत्थर पड़े हुए हैं। और सड़क पर चट्टानें खिसक रही हैं। पहाड़ों में अगर सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाए तो पूरी की पूरी रोड कनेक्टिविटी पर इसका असर असर पड़ता है।
#WATCH Pithoragarh: Heavy rainfall followed by landslides hampers road connectivity in Goripur area of Munsyari. Students from Bothi village cross landslide-affected route to reach their college in Uchhaiti. #Uttarakhand pic.twitter.com/IWpzmUlsQ5
— ANI (@ANI) July 17, 2019
बता दें कि पिछले 15 दिनों से राज्य में लगातार बारिश की वजह से 524 सड़के बंद हो गई। जिसके बाद जेसीबी मशीनों के द्वारा 400 से ज्यादा सड़कों को फिर से खोल दिया गया। बुधवार (17 जुलाई 2019) को भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहा। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश देखने को मिली।
कीचड़ में फंसी एंबुलेंस में मां ने दिया बच्चे जन्म: पिथौरागढ़ में मदकोट से मुनस्यारी जा रही एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई। एंबुलेंस गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रही थी। एंबुलेंस आगे नहीं जा पाई। इस दौरान महिला को एंबुलेंस स्टाफ की मदद से प्रसव कराया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद 108 नबंर पर कॉल कर वहां दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया जो महिला और बच्चे को अस्पताल लेकर गए।
Pithoragarh: A 108 ambulance carrying a pregnant woman got stuck in landslide-affected road connecting Madkot and Munsyari earlier today. The vehicle was later pushed out from the spot by locals. #Uttarakhand pic.twitter.com/s2wz9TbRuo
— ANI (@ANI) July 17, 2019