Patna Sahib Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन अहम है आज नतीजे घोषित हो जाएंगे। एनडीए और इंडिया गठबंधन ने बिहार की सभी 243 सीटों पर पूरी ताक़त झोंकी है लेकिन इन्हीं में से एक सीट पटना साहिब सीट भी है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। आज भी वह मुकाबला जारी है।
पटना साहिब विधानसभा सीट में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के शशांत शेखर को 15284 वोट मिले है। वो बीजेपी के रत्नेश कुमार से 3281 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पटना साहिब सीट से कौन हैं प्रत्याशी?
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा |
| INC | शशांत शेखर | ||
| BJP | रत्नेश कुमार |
पटना साहिब विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है यहां इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने शशांत शेखर को उतारा है जबकि एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट बीजेपी के से आई थी और बीजेपी ने यहां से रत्नेश कुमार को उतरा था। इन दोनों ही प्रत्याशियों ने चुनावी ताकत झोंक दी थी।
2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | नंद किशोर यादव | 97,692 (जीत) |
| कांग्रेस | प्रवीन सिंह | 79,392 (हार) |
पटना साहिब विधानसभा सीट के 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो उस दौरान यह सीट एनडीए के तहत बीजेपी के प्रत्याशी नंद किशोर यादव को जीत मिली थी। वे तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते थे। दूसरे नंबर पर यहां कांग्रेस के नेता प्रवीन सिंह रहे थे। बीजेपी प्रत्याशी नंद किशोर यादव को 97,692 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आए कांग्रेस प्रत्याशी 79,392 वोट मिले थे।ॉ
2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | नंद किशोर यादव | 88,108 (जीत) |
| आरजेडी | संतोष मेहता | 85,316 (हार) |
पटना साहिब विधानसभा सीट के 2015 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो उस दौरान यह सीट बीजेपी के प्रत्याशी नंद किशोर यादव को जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर यहां आरजेडी नेता संतोष मेहता रहे थे। बीजेपी प्रत्याशी नंद किशोर यादव को 88,108 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आए आरजेडी प्रत्याशी 85,316 वोट मिले थे।
2010 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| बीजेपी | नंद किशोर यादव | 91,419 (जीत) |
| कांग्रेस | परवेज अहमद | 26,082 (हार) |
साल 2010 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो इस चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी नंद किशोर यादव को जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी परवेज अहमद रहे थे। बीजेपी प्रत्याशी नंद किशोर यादव को 91,419 वोट मिले थे, तो दूसरी कांग्रेस के प्रत्याशी परवेज अहमद को 26,082 वोट मिले थे।
