Paroo Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। नतीजों के मुताबिक, एनडीए ने 202 और महागठबंधन ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए में बीजेपी- 89, जदयू-85, एलजेपी (रामविलास) -19, हम- 5 और RLM- 4 ने चार सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, महागठबंधन में मुख्य पार्टी आरजेडी- 25, कांग्रेस- 6 को सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, पारू विधानसभा सीट से आरजेडी के शंकर प्रसाद ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मदन चौधरी को हराया है।

पारू विधानसभा सीट 2025 के नतीजे

उम्मीदवारपार्टीनतीजे
मदन चौधरीराष्ट्रीय लोक मोर्चा64166 (- 28670)
शंकर प्रसादआरजेडी92836 (+ 28670)
रंजना कुमारीजनसुराज6371 (- 86465)

पारू विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में पारू सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। अशोक कुमार सिंह को 77 हजार तीन सौ 92 वोट मिले थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शंकर प्रसाद 62 हजार छह सौ 94 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने शंकर प्रसाद को 14 हजार छह सौ 98 वोट के अंतर से हराया था।वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अनुनय सिन्हा 13 हजार आठ सौ 61 वोट लाकर तीसरे स्थान पर पिछड़ गए थे।

प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर (वोटों में)
अशोक कुमार सिंहबीजेपी (BJP)77,392विजेता14,698
शंकर प्रसादनिर्दलीय (Independent)62,694उपविजेता
अनुनय सिन्हाकांग्रेस (INC)13,861तीसरा स्थान

पारू विधानसभा सीट 2015 के नतीजे

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में पारू सीट से बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह को 80 हजार चार सौ 45 वोट मिला था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट शंकर प्रसाद को 66 हजार नौ सौ छह वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने शंकर प्रसाद को 13 हजार पांच सौ 39 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 5 हजार आठ सौ 25 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबर, Hindi News, हिंदी न्यूज़ लाइव, 14 नवंबर 2025 LIVE: आज आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे, नीतीश-तेजस्वी के बीच ताज की लड़ाई

प्रत्याशी का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर (वोटों में)
अशोक कुमार सिंहबीजेपी (BJP)80,445विजेता13,539
शंकर प्रसादआरजेडी (RJD)66,906उपविजेता
नोटा (NOTA)5,825तीसरा स्थान