Paliganj Vidhan Sabha Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन बेहद है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल इस सीट पर सीपीआई माले के संदीप सौरव आगे चल रहे हैं।
दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि इस बार बिहार की सत्ता पर कौन बैठेगा। वैसे तो बिहार की सभी 243 सीटें अहम हैं लेकिन एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए पालीगंज विधानसभा सीट भी महत्वपूर्ण है। दोनों ही गठबंधन के राजनीतिक दलों ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई थी।
पालीगंज विधानसभा सीट पर कौन थे प्रत्याशी?
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | नतीजा |
| CPI माले | संदीप सौरव | 10204 | |
| एलजेपी | सुनील कुमार | 9345 |
पालीगंज विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की बात करें तो इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट CPI माले को मिली थी, यहां से संदीप सौरव को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि एनडीए गठबंधन के तहत एलजेपी के हिस्से आई थी। एलजेपी से यहां से सुनील कुमार को उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही प्रत्याशियों ने इस सीट पर आक्रामक चुनाव प्रचार किया था और पूरी ताकत झोंकी थी।
Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE
पालीगंज विधानसभा सीट के 2020 के चुनाव नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| CPIML | संदीप सौरभ | 67,917 (जीत) |
| JDU | जयवर्धन यादव | 37,002 (हार) |
पालीगंज विधानसभा सीट के 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो यह सीट सीपीआई एमएल कैसे आई थी। प्रत्याशी संदीप सौरभ ने यह सीट जीती थी। दूसरे नंबर पर इस सीट से जदयू के प्रत्याशी जयवर्धन यादव रहे थे। लेफ्ट प्रत्याशी संदीप सौरव को 67,917 वोट मिले थे जबकि प्रत्याशी जयवर्धन यादव को 37,002 वोट मिले थे।
पालीगंज विधानसभा सीट के 2015 के चुनाव नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| RJD | जयवर्धन यादव | 65,932 (जीत) |
| BJP | राम जन्म शर्मा | 41479 (हार) |
पालीगंज विधानसभा सीट के 2015 विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो यह सीट राजद प्रत्याशी जयवर्धन यादव को मिली थी। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी राम जन्म शर्मा रहे थे। राजद प्रत्याशी जयवर्धन यादव कोई सीट से 65,932 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी राम जन्म शर्मा को 41479 वोट मिले थे।
पालीगंज विधानसभा सीट के 2010 के चुनाव नतीजे
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
| RJD | जयवर्धन यादव | 33,450 (हार) |
| BJP | डॉक्टर उषा विद्यार्थी | 43,692 (जीत) |
पालीगंज विधानसभा सीट के 2010 के चुनाव नतीजे की बात करें तो इस सीट से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर उषा विद्यार्थी को जीत मिली थी जबकि दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी जयवर्धन यादव रहे थे। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर उषा विद्यार्थी को 43,692 वोट मिले थे जबकि राजद प्रत्याशी जयवर्धन यादव को 33,450 वोट मिले थे।
Bihar Election Result 2025 LIVE । यहां देखिए चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़े
