Pakistan Ceasefire Violation: भारतीय वायु सीमा के उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने दो भारतीय जेट को मार गिराया। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि के लिए 3 साल पुराना फोटो चला दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आर्मी और मीडिया की जमकर खिंचाई हो रही है। उधर, भारतीय वायु सेना ने पुष्टि की है कि पाकिस्तानी विमानों से किसी भी भारतीय विमान को नुकसान नहीं हुआ है।
पाकिस्तान ने किया था यह दावा: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि भारतीय विमानों ने पाकिस्तानी वायु सीमा का उल्लंघन किया था। ऐसे में 2 भारतीय लड़ाकू जेट मार गिराए गए हैं। साथ ही, एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया ने इस खबर को काफी तेजी चलाना शुरू कर दिया तो सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई।
पाक से ट्विटर पर हुए फर्जी पोस्ट: इस दौरान पाकिस्तान के कुछ ट्विटर यूजर्स ने ट्वीट किए। इसमें टैग वीडियो में दिखाया गया कि उन्होंने एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह भी फर्जी निकला। दरअसल, वीडियो में दिखाए गए पायलट विजय हैं, जो एयरो इंडिया शो 2019 के दौरान बेंगलुरु में हुए हॉक एयरक्राफ्ट कैश में घायल हो गए थे।
ऐसे झूठा साबित हुआ दावा: पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय जेट गिराने वाली खबर में जिस फोटो का इस्तेमाल किया, वह करीब 3 साल पुरानी है। वहीं, वीडियो बेंगलुरु के सूर्यकिरण हादसे का निकला। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खिंचाई शुरू कर दी। उन्होंने भारतीय वेबसाइट्स की 3 साल पुरानी खबर के लिंक पोस्ट करते हुए पाकिस्तानी मीडिया से भारतीय विमान गिराने और पायलट को गिरफ्तार करने के सबूत मांगे। गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था।