Obra Assembly Election Result 2025: बिहार की ओबरा विधानसभा सीट पर कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। ओबरा विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला राजद के ऋषि कुमार और लोजपा (राम विलास) के प्रकाश चंद्र के बीच है। ऋषि कुमार इस सीट के मौजूदा विधायक भी हैं। इन दोनों के अलावा ओबरा विधानसभा सीट से जन सुराज के सुधीर कुमार शर्मा भी यहां से चुनाव मैदान में हैं।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1ऋषि कुमारराजद
2प्रकाश चंद्रलोजपा राम विलास
3सुधीर कुमार शर्माजन सुराज

ओबरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

पिछले विधानसभा चुनाव में ओबरा विधानसभा सीट पर राजद के ऋषि कुमार ने जीत दर्ज की थी। यहांं राजद प्रत्याशी को 63,662 वोट मिले जबकि दूसरे नंंबर पर रहे लोजपा के प्रकाश चंद्र को 40,994 हासिल हुए। इस चुनाव में यहां तीसरे नंंबर पर जदयू के सुनील कुमार रहे, उन्हें 25,234 वोट प्राप्त हुए जबकि चौथे स्थान पर रहे आरएलएसपी के अजय कुमार को 19,879 वोट और पांंचवें नंंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद सिंह चंंद्रवंशी को 7736 वोट मिले।

Bihar Election Results Live | Bihar All Seats Election Results Live

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1ऋषि कुमारराजद63,662
2प्रकाश चंद्रलोजपा40,994
3सुनील कुमारजदयू25,234
4अजय कुमारआरएलएसपी19,879
5प्रमोद सिंह चंंद्रवंशीनिर्दलीय7736

ओबरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

ओबरा विधानसभा सीट पर साल 2015 में राजद (जदयू समर्थित) के बीरेंद्र कुमार सिन्हा ने 56,042 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में यहां दूसरे नंंबर पर एनडीए से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चंद्र भूषण वर्मा रहे। उन्हें 44,646 वोट मिले। तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: भाकपा माले के राजा राम सिंह (22,801 वोट) और स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के सोम प्रकाश (10,114 वोट) रहे।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1बीरेंद्र कुमार सिन्हाराजद56,042
2चंद्र भूषण वर्माराष्ट्रीय लोक समता पार्टी44,646
3राजा राम सिंहभाकपा माले22,801
4सोम प्रकाशस्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक)10,114

ओबरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2010

इससे पहले साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में ओबरा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सोम प्रकाश सिंह ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में सोम प्रकाश को 36,816 वोट जबकि दूसरे नंबर पर रहे जदयू के प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को 36,014 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रहे भाकपा माले के राजाराम सिंह को 18,463 वोट और चौथे नंंबर पर रहे राजद के सत्य नारायण सिंह को 16,856 वोट मिले। ओबरा सीट पर साल 2010 चुनाव में कांग्रेस के अरविंद कुमार 13,201 वोट हासिल कर पांचवें नंंबर पर रहे।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1सोम प्रकाश सिंहनिर्दलीय36,816
2प्रमोद सिंह चंद्रवंशीजदयू36,014
3राजाराम सिंहभाकपा माले18,463
4सत्य नारायण सिंहराजद16,856
5अरविंद कुमारकांग्रेस13,201