Noida Woman Abusing Security Guard: श्रीकांत त्यागी मामले के बाद नोएडा की एक और सोसाइटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सुरक्षा गार्ड को गाली देते नजर आ रही है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘श्रीकांत से मिलवाओ कोई पापा की परी को।

डॉ. सिद्धार्थ चौबे नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘इस पर चर्चा नहीं होगी। पर यही अगर लड़का कर दे तो भाई साहब ऐसा कैसे कर दिया उसने। डिबेट करोगे, उसको जेल में डलवाओं। उसका घर गिरा दो, उसकी ऐसी-तैसी कर दो। अभी ऐसा ही सेम हुआ है, श्रीकांत त्यागी वाले मेटर में। जय हिंद नाम के एक यूजर ने लिखा है- लगता है इस महिला ने काफ़ी नशा किया हुआ है, इसको तो तुरन्त जेल होनी चाहिए।अमृता त्रिपाठी नाम के यूजर ट्वीट करते हुए लिखा- नोएडा की छोरियां, छोरों से कम है के? मस्त गालियां जानती है ये, इसे एक ही पार्टी प्रमोट कर सकती है!

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना का संज्ञान लिया और नोएडा पुलिस से महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
वीडियो को स्वाति मालीवाल ने नोएडा पुलिस को टैक करते हुए लिखा, ‘ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। इस महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही बहुत ज़रूरी है।

वायरल वीडियो में महिला गार्ड को उसकी गर्दन से पकड़ती हुई दिखाई देती है, यहां तक कि वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है और उसे पुलिस को फोन करने के लिए कहता है। महिला नशे की हालत में लग रही है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

वीडियो में महिला एक गार्ड के साथ सोसाइटी का गेट खोलने में देर करने की मामूली बात को लेकर बदतमीजी करती नजर आ रही है। वीडियो दो मिनट से अधिक का है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। महिला का वीडियो नोएडा के सेक्टर-126 स्थित जेपी ग्रीन विश सोसायटी का बताया जा रहा है।

महिला गार्ड का हाथ पकड़ती नजर आ रही है, जो काफी संयम बरतता है और महिला के सामने मिन्नतें करता हुआ नजर आता है। थोड़ी देर बाद महिला गार्ड पर गाली-गलौज और बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर देती है, जिसके सहयोगी उसे शांत करने की कोशिश करते रहते हैं। वह बार-बार गार्ड का कॉलर पकड़ लेती है।

महिला के बदसलूकी के बाद गार्ड परेशान नजर आता है और नौकरी छोड़ने की बात करता है। जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन ने महिला के इस वीडियो का संज्ञान लिया है।