कोलकाता में लेडी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां पूरे देश में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर में महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का मामला सामने आई है। यह घटना नोएडा के उस इलाके में हुई जहां 24 घंटे चहल-पहल और लोगों का आवागमन लगा रहता था। सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल के पास महिला पत्रकार अपने कैब का इंतजार कर रही थी उसी दौरान बाइक सवार मनचलों ने कथित तौर पर छेड़खानी की। हालांकि पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्द बयां करते हुए लिखा, ‘मैं कैब का इंतजार सेक्टर-18 DLF मॉल के पास कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे शख्स ने अपना हाथ हिलाते हुए पहले हैलो बोला और फिर पूछा, क्या रेट लेगी, कोई चांस बन सकता है क्या?’ इसके साथ ही उसने ये भी लिखा, ‘शुक्र है कि मैं सही-सलामत सुरक्षित तरीके से अपने घर वापस पहुंच गई हूं।’

बाइक सवारों का हैलो सुन महिला पत्रकार को लगा कि लगता है ये लोग उनकी पत्रकारिता से जुड़े होने के वजह से कुछ बातचीत करना चाहते हैं। बाइक सवारों ने आगे बताया कि आपको सामने से चलते देखा तो आप बहुत अच्छी लगीं। अभी तक महिला पत्रकार शांत होकर कुछ सोच ही रही थी, लेकिन तभी बाइक सवारों ने आगे कहा, ‘आपको देखा तो मैंने सोचा आपसे बात किया जाए। क्या पता बात करने से कोई चांस बन जाए।’

फोन के सहारे अपने दोस्त के पास पहुंची महिला पत्रकार

बाइक सवारों की ये बातें सुनकर महिला पत्रकार बहुत विनम्रता से बोली कि उनकी बातें में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस घटना के तुरंत बाद महिला पत्रकार ने अपने किसी साथी को फोन किया जो सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास इंतजार कर रहा था। महिला पत्रकार ने अपने साथी को बताया कि वो लाइन पर ही रहे, ताकि वह सुरक्षित तरीके से पहुंच जाए।

एक महीने में दूसरी बार हुई घटना

महिला पत्रकार ने अपने एक्स पर ये भी बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब उनके साथ इस तरह की घटना हुई है। कुछ दिनों पहले ही राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक शख्स ने महिला पत्रकार से नंबर मांगा। क्योंकि वो दिखने में सुंदर हैं।

नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले को लेकर नोएडा डीसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मुजफ्फनगर का रहने वाला अश्वत पाल और विपिन सिंह के रूप में हुई है।