Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटे जीती हैं, जबकि महागठबंधन को महज 35 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। राष्ट्रीय जनता दल ने नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी ने एक मैसेज जारी कर विनम्रता और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में राष्ट्रीय जनता दल ने कहा, “जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं! राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है, गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेगी।”
किसको कितनी सीटं मिली?
राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटें मिलीं , जबकि कांग्रेस को कुल 61 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 6 सीटें मिलीं। बीजेपी को 89, जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर 5 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटें मिली। राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 5 सीटें मिली हैं। नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने सत्तारूढ़ एनडीए को भारी जीत दिलाने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें: 2020 में खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार की वापसी- कैसे लिखी गई JDU की विजय गाथा?
किसका कितना रहा वोट प्रतिशत?
एनडीए को 46.52% वोट मिले। यह महागठबंधन के 37.64% वोटों से कहीं ज्यादा था। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को 20.08% वोट मिले, उसके बाद जेडी(यू) को 19.26%, एलजेपी (RV) को 4.97%, हम (S) को 1.18% और आरएलएम को 1.03% वोट मिले। महागठबंधन में आरजेडी को 23%, कांग्रेस को 8.71%, वामपंथी दलों को 4.18%, वीआईपी को 1.38% और आईआईपी को 0.37% वोट मिले। कांग्रेस अपने अब तक के सबसे कम वोटों (2010 में 4 सीटें) से बाल-बाल बच गई। आरजेडी का सबसे खराब प्रदर्शन भी 2010 में ही रहा था।
ये भी पढ़ें: बीजेपी ने आरके सिंह को क्यों किया निष्कासित? कभी मोदी के माने जाते थे खास
