दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (5 अप्रैल, 2019) को कथित तौर पर हरियाणा मूल की डांसर संग रेप के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना पांच दिन पुरानी है तब वर्षीय डांसर उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक प्रोग्राम के लिए पहुंचने वाली थी। जहां तीन लोगों के एक ग्रुप ने उसे फंसाने के लिए जाल बिछाया।
पुलिस के मुताबिक महिला बस में बैठकर हरियाणा से कश्मीरी गेट पहुंची। जहां से आरोपियों ने उसे कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के बहाने कार में बिठाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी कार्यक्रम स्थल की बजाय महिला को बवाना में खेत के पास एक घर में ले गए, जहां महिला के साथ बर्बरता हुई।
आरोपी बाद में महिला को खजूरी चौक के पास फेंककर फरार हो गए और पीड़िता का मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इनके नाम हैं लोकेश (21), ओम (25) और ऋषिकेश (25)। मामले में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।
