प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी आज 45 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’’

कई साल बाद, राहुल अपने जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में होंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाने के लिए व्यापक इंतजाम किया है। मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को भी उनके जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री ओकराम इबोबी सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई। परम पिता परमात्मा उन्हें लंबी उम्र और अच्छी सेहत दें।’’

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ध्यन्यवाद दिया।

PHOTOS- Happy Birthday राहुल बाबा: 45वें साल में रखा कदम, जश्न में डूबे कांग्रेस कार्यकर्ता

 

उन्होंने कहा, ‘‘प्यार, स्नेह और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’