Mahatma Gandhi Jayanti 2018 Updates: देश भर में आज (दो अक्टूबर) महात्मा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी राज्यों में इसे लेकर कई कार्यक्रम हुए, जिनमें बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही राष्ट्रपिता के बताए सत्य और अहिंसा वाले मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सिने स्टार्स और खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने गांधी जी के विचारों को सलाम किया।

गांधी जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संयुक्त प्रगतिशील संगठन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महाराष्ट्र के वर्धा स्थित गांधी आश्रम बापू कुटि पहुंचे। कांग्रेस ने यहां पर बापू की 150वीं जयंती पर पैदल मार्च भी निकाला। सेवाग्राम में दोपहर का खाना खाने के बाद सोनिया और राहुल ने अपनी प्लेटें खुद साफ कीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले ट्वीट किया था। लिखा, “गांधी जी कोई स्थिर प्रतिमा नहीं हैं। वह देशवासियों के बीच जीते-जागते विचार और मूल्य जैसे हैं। सत्य और अंहिसा के लिए वह जिए और उसी के चलते उनकी हत्या कर दी गई थी। सच्चे देश भक्तों की सुरक्षा की जानी चाहिए।”

Live Blog

Gandhi Jayanti 2018 LIVE Updates: 

Highlights

    16:51 (IST)02 Oct 2018
    हम में हैं बापू

    अहमदाबाद में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान बापू की वेश-भूषा में नन्हा छात्र। (फोटोः पीटीआई)

    16:49 (IST)02 Oct 2018
    राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने की ठानी

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गांधी जयंती पर बापू के चेहरे वाला मुखौटा लगाकर कैमरे के आगे पोज देते युवा। (फोटोः पीटीआई)

    16:48 (IST)02 Oct 2018
    बापू का रूप धारण कर दी प्रस्तुति

    यूपी के मुरादाबाद में मंगलवार को गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बापू का रूप धारण कर प्रस्तुति देते छात्र। (फोटोः पीटीआई)

    16:46 (IST)02 Oct 2018
    बापू को बच्चों ने यूं किया याद

    गांधी जयंती पर कर्नाटक के बेंगलुरू में फूल की पत्तियां बापू की प्रतिमा पर डालकर उन्हें श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी। (फोटोः पीटीआई)

    15:56 (IST)02 Oct 2018
    ...तो इसलिए मनाई जाती है गांधी जयंती

    देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। उनका जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन के जरिए उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। देश को अंग्रेजों चंगुल से स्वतंत्र कराने में बापू के योगदान को देखते हुए हर साल उनके सम्मान में दो अक्टूबर (उनके जन्मदिन) को गांधी जयंती मनाई जाती है।

    15:14 (IST)02 Oct 2018
    PM ने दिया 4P का 'मंत्र'

    पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "आज कई सारे देश स्वच्छता अभियान के लिए साथ में आगे आ रहे हैं, जिस पर कम ही कार्यक्रम सुनने को मिलते हैं। पर मैं सभी की ओर से बापू को इसके लिए श्रद्धांजलि देता हूं।" पीएम ने कार्यक्रम में चार पी का फॉर्म्यूला भी दिया। वह बोले, "दुनिया को साफ-सुथरा बनाने के लिए चार पी (P) जरूरी हैं। इनमें पॉलिटिकल लीडरशिप (राजनीतिक नेतृत्व, पब्लिक फंडिंग (जनता की ओर से दिया गया चंदा), पार्टनरशिप (साझेदारी) और पीपल्स पार्टिसिपेशन (लोगों की हिस्सेदारी) शामिल हैं।"

    14:34 (IST)02 Oct 2018
    नहीं खाते थे चीनी

    गांधी जी सेहत को सबसे महत्वपूर्ण मानते थे। कहते थे कि सोने-चांदी के आभूषणों के अधिक सेहत महंगी होती है। यही कारण है कि 35 सालों तक उनका खान-पान भी समय के साथ बदलता रहा। उनके खाने में बकरी का दूध, हरी सब्जियां, गुड़, मक्खन और नींबू सरीखी चीजें शामिल रहती थीं। वह चीनी नहीं खाते थे। 

    14:09 (IST)02 Oct 2018
    ऐसे थे बापूः जिनके खिलाफ छेड़ी क्रांति, उनसे भी मिला मान-सम्मान

    महात्मा गांधी ऐसी शख्सियत थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। उनके आलोचक भी। उन्होंने जिन अंग्रेजों के खिलाफ भारत में स्वतंत्रता के स्वर बुलंद किए थे। उनके देश (ग्रेट ब्रिटेन) ने भी गांधी जी को कई दफा सम्मानित किया। यहां तक कि ब्रिटेन में बापू के नाम पर डाक टिकट भी जारी किया गया था।

    13:31 (IST)02 Oct 2018
    राजघाट पर PM मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता को इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। पीएम के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उन्हें नमन करने पहुंचे। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने उन्हें याद किया।

    13:05 (IST)02 Oct 2018
    लंदन के लॉ स्कूल में इस 'कमी' के लिए जाने जाते थे महात्मा गांधी

    महात्मा गांधी का नाम आज भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानती है। कारण- बापू के विचार और बड़े काम थे। सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चल कर उन्होंने देश को नई राह दिखाई। मगर एक जमाने में वह अपनी कमी के चलते लंदन के लॉ स्कूल में जाने जाते थे। ये किस्सा उन दिनों का है, जब वह वहां पढ़ते थे। दरअसल, गांधी जी की लेखनी (हैंडराइटिंग) अच्छी नहीं थी। ऐसे में उनके शिक्षक उन्हें खराब लेखनी के लिए जानते थे। वे कई बार बगैर जाने ही गांधी जी की राइटिंग देखकर पहचान लेते थे।

    12:24 (IST)02 Oct 2018
    बापू की हत्या से 10 दिन पूर्व भी हुई उन्हीं मारने की कोशिश, कैसे?

    देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी को सारी दुनिया में महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है। यह संबोधन उन्हें सबसे पहली बार गुरुदेव रवींद्रनाथ...पढ़ें पूरा किस्सा।

    11:55 (IST)02 Oct 2018
    बापू की जयंती पर देना है भाषण? यूं करें तैयारी

    सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी यानी कि महात्मा गांधी का आज जन्मदिन है। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को पिता करमचंद गांधी और...पढ़ें पूरी खबर।

    11:29 (IST)02 Oct 2018
    देखें यहां PM ने क्या-क्या देखा
    11:02 (IST)02 Oct 2018
    प्रदर्शनी देखने पहुंचे PM

    बापू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र के सचिव जनरल अंटोनियो गुटेर्रे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के महात्मा गांधी इंटरनेशनल सैनिटेशन कन्वेंशन में लगी प्रदर्शनी देखने पहुंचे। (फोटोः ANI)

    10:27 (IST)02 Oct 2018
    महात्मा गांधी को मिल सकता है अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    चार अमेरिकी भारतीयों सहित करीब आधा दर्जन प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ से सम्मानित करने का प्रस्ताव संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश किया है। उन्होंने कहा है कि शांति और अहिंसा को प्रोत्साहित करने में महात्मा गांधी के योगदान को देखते हुए उन्हें ‘कांग्रेसनल गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया जाए।

    09:14 (IST)02 Oct 2018
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और राज्यपाल राम नाइक ने लखनऊ में बापू को श्रद्धांजलि दी

    08:47 (IST)02 Oct 2018
    महाराष्ट्र ट्रेन में महात्मा गांधी का चित्र बनाकर दी गई श्रद्धांजलि

    08:10 (IST)02 Oct 2018
    ट्वीट कर भी पीएम ने दी बापू को श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर कर भी गांधी की श्रद्धांजलि दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है।'