दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम विहार इलाके में शनिवार (14 मई) शाम को एक युवक ने 15 साल की लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने लड़की के घर के सामने चाकू निकाल उस कर हमला कर दिया। हमले की वजह यह थी कि लड़की ने लड़के का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था।
Read Also: हिंदू गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो बना जिहादी, ISIS का भरोसा जीतने के लिए उड़ाना चाहता था मंदिर
आरोपी लल्लन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक लल्लन एक कारखाने में श्रमिक है। वह पिछले तीन साल से लड़की को जानता था और उसके घर में किराए पर रहता था। लड़की को कथित तौर पर परेशान करने के बाद उसे हाल ही में घर खाली करने के लिए कहा गया था। खान कई बार लड़की को प्रपोज कर चुका था जिसे लड़की ने हर बार अस्वीकार कर दिया। इसके बाद आवेश में आकर उसने लड़की पर हमला कर दिया।

