इंडियन एक्सप्रेस के कर्मचारी जोगेंद्र सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। करीब 33 साल से प्रोडक्शन विभाग में काम कर रहे जोगेंद्र सिंह इस साल आठ मार्च को 58 साल के होने पर सेवानिवृत्त होने वाले थे।

जूनियर मशीन मैन के पद पर काम कर रहे सिंह इंदिरापुरम में गुरुवार रात सड़क पार करते समय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की यूपी-25 एटी 5064 नंबर की बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार सवेरे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ।