दिल्ली के तीनों नगर निगमों में 17 नवंबर को छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा निगमों के सभी दफ्तरों और संस्थानों में 19 नवंबर को दोपहर दो बजे फूलवालों की सैर के आयोजन में शामिल होने के लिए अवकाश रहेगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों ने अलग-अलग बयान में यह जानकारी दी। 17 नवंबर को छठ पर्व पर निगमों के सभी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।