दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। इस दौरान हर पार्टी और उम्मीदवार जीत के लिए अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। चुनाव मैदान में कुल 698 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 29 उम्मीदवारों के नाम से राम नाम जुड़ा हुआ है। इनमें चेत राम, राम चंदर, तिलक राम, देवानंद राम, नाथू राम, राम खेलावन, राम प्यारे, खुशी राम, गंगा राम, परशु राम, तेज राम, मुखराम, राम निवास, राम सिंह, जय राम, राम भरोसे, चंद राम, रंजीत राम, आशा राम, बाबू राम, राम गुलाम, राम निवास, काली राम, रामभवन, सहीराम आदि शामिल हैं। यही वहीं इस बार चुनाव मैदान में अनिल नाम के ग्यारह, विजय नाम के नौ, रमेश नाम के आठ और दीपक, शिव व मनीष नाम के सात-सात उम्मीदवार भी मौजूद हैं।

नई दिल्ली में सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में

पटेल नगर विधानसभा सीट पर सिर्फ चार उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। वहीं, नई दिल्ली में सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल सहित इस सीट से 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 11 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

148 निर्दलीय उम्मीदवार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे 698 उम्मीदवारों में से 148 उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे हैं। इनके चुनाव निशानों में सीसीटीवी कैमरा, लैपटॉप, बाल्टी, पेन स्टैंड, चक्की, सेब, टॉर्च, गन्ना किसान, फूल गोभी, अनानाश, बैट, वैक्यूम क्लिनर, प्रेशर कूकर, हेलिकॉप्टर, कैंची, चाभी, ट्रैक्टर चलाता किसान, बांसुरी, ब्रश, जहाज आदि शामिल हैं।

तिलक नगर से खड़े हैं तीन जरनैल सिंह
सदर बाजार विधानसभा सीट पर सोम दत्त नाम के तीन उम्मीदवार मैदान में है। एक आम आदमी पार्टी के तो दो निर्दलीय मैदान में हैैं। तिलक नगर से आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें से तीन के नाम जरनैल सिंह और तीन के नाम राजीव है।

इसी तरह करोल बाग सीट से गौरव नाम के दो, विकासपुरी से संजय नाम के दो, द्वारका से विनय नाम के दो, नजफगढ़ से अजीत नाम के दो, पटपड़गंज से राकेश नाम के दो, बादली से विजय नाम के दो, रोहिणी से राजेश नाम के दो, वजीरपुर से राजेश नाम के दो और नई दिल्ली से रमेश व राहुल नाम के दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

सबसे बड़ी पार्टी भी मैदान में
दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच लड़ाई है। इसके अलावा चुनाव मैदान में बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, फोरवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (एकी), शिव सेना और लोकजन शक्ति पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन पार्टियों अलावा भी बहुत सी पार्टियां चुनाव मैदान में हैं।

इनमें सबसे बड़ी पार्टी, टीपू सुल्तान पार्टी, दिल्ली जनता पार्टी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, स्वाभिमान पार्टी, जिंदाबाद क्रांति पार्टी, जन सेवक सहायक पार्टी, राष्ट्र निर्माण पार्टी, भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी, अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी, सत्य बहुमत पार्टी, असंख्य समाज पार्टी, राष्ट्रवादी जनता पार्टी, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी, भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी, स्वराज इंडिया, भारत लोक सेवक पार्टी, जनहित किसान पार्टी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, न्याय पार्टी, राइट टू रिकॉल पार्टी, मजदूर किराएदार विकास पार्टी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स), हिंदुस्थान निर्माण दल, नेशनल यूथ पार्टी, इंडियन प्रजा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनाधिकार पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, आम जनता पार्टी (सर्वजन हिताय), मजदूर एकता पार्टी, जनाधार नेशनल पार्टी, लिबरल पार्टी आॅफ इंडिया, बालीराजा पार्टी, विश्व शक्ति पार्टी, भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी, पूर्वांचल राष्ट्रीय कांग्रेस, विजय भारत पार्टी, जन आवाज विकास पार्टी, प्रोटिस्ट ब्लॉक इंडिया, परिवर्तन समाज पार्टी आदि भी शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे 698 उम्मीदवारों में से 148 उम्मीदवार निर्दलीय लड़ रहे हैं। सदर बाजार विधानसभा सीट पर सोम दत्त नाम के तीन उम्मीदवार मैदान में है। एक आम आदमी पार्टी के तो दो निर्दलीय मैदान में हैैं।