Jun 18, 2025

गोरखपुर से कम आबादी वाले क्रोएशिया की दुनिया भर में मशहूर हैं ये 5 वाइन

Vivek Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया के एतिहासिक दौरे पर हैं। क्रोएशिया में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।

क्रोएशिया यूरोप का एक छोटा सा देश है अपने ऐतिहासिक शहरों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए दुनिया भर में फेमस है।

हर साल क्रोएशिया घूमने दुनिया भर से यात्री आते हैं। इस देश की आबादी सिर्फ 38 लाख है जो गोरखपुर से भी कम है।

लेकिन यह बहुत की कम लोगों को पता है कि इस छोटे से देश की वाइन दुनिया में अपनी अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए मशहूर है।

माल्वासिया (Malvazija)

क्रोएशिया की माल्वासिया वाइन पूरी दुनिया में मशहूर है। यह यहां के इस्त्रिया क्षेत्र में बनाई जाने वाली सफेद वाइन है।

प्लावाक मालि (Plavac Mali)

क्रोएशिया की प्लावाक मालि वाइन भी काफी मशहूर है जो अपने गहरे रंग और मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है।

ग्राशेविना (Grasevina)

ग्राशेविना सफेद वाइन है जिसे लोग मछली के साथ सेवन करना पसंद करते हैं।

पोशिप (Posip)

क्रोएशिया की यह वाइन अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है।

दिंगाच (Dingac)

दिंगाच वाइन बेहद ही खास तरीके से तैयार की जाती है। ये अपने स्वाद के चलते दुनिया भर में मशहूर है।

डिस्क्लेमर: शराब सेहत के लिए हानिकारक है। जनसत्ता.कॉम किसी भी तरह के शराब को प्रमोट नहीं करता।

हर जगह दिख रहा है 41, लेकिन इस तस्वीर में जिसने ढूंढ लिया 14 और 51, कहलाएगा जीनियस नंबर वन