दिल्ली में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई पर अपनी की बहन की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने हत्या करने से पहले बहन का यौन उत्पीड़न भी किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में करीब एक बजे बहन के कमरे में घुसा। नॉर्थ-वेस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर विजय सिंह ने कहा कि शख्स ने महिला के मुंह में बेलन डाल दिया और उसकी गर्दन को पैर से दबा दिया।
पुलिस को शक है कि आरोपी शख्स अपनी बहन के कमरे में यौन उत्पीड़न के उद्देश्य से गया था, लेकिन जब उसने विरोध किया तो हाइपर होकर भाई ने उसका मर्डर कर दिया। अपने पति से अलग होने के बाद करीब दो साल से महिला अपने भाई के साथ रह रही थी। यहां तक की आरोपी और उसकी पत्नी के बीच भी रिश्ते तनावपूर्ण है और वह अपने भाई के घर रहती है। पुलिस ने मुताबिक महिला के 10 साल के बेटे ने बताया कि आरोपी उसकी मां को मारता-पीटता था। मृतका अपने भाई के साथ उसी घर में रहती थी लेकिन कल वह अपने बेटे के साथ पहली मंजिल में बने कमरे में चली गई।
पुलिस ने कहा कि आरोपी बाहर से शराब पीकर आया और महिला के कमरे में गया। बहन को मारने के बाद, आरोपी ने उसके बेटे को अपने कमरे में लाया और अपने किए पर पछतावा जताते हुए खुद बहन के पास सो गया। सुबह पड़ोसी ने इस बात की जानकारी पीसीआर को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।