उप राज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधे जाने को लेकर भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और आरोप लगाया कि आप नेता ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वो ‘सी ग्रेड बॉलीवुड फिल्म के पात्रों’ की है।

केजरीवाल ने नजीब जंग को ‘भाजपा का पोलिंग एजेंट’ करार दिया था। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया, ‘‘लगता है कि अरविंद केजरीवाल सी ग्रेड बॉलीवुड पात्रों की भाषा से प्रभावित हैं।’’

पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने भी ट्विटर के जरिए केजरीवाल पर उनकी भाषा को लेकर निशाना साधा।