Nathnagar Vidhan Sabha Seat Result 2025: भागलपुर जिले का नाथनगर विधानसभा क्षेत्र बिहार की चर्चित सीटों में शुमार है। इस सीट से लोकजनशक्ति पार्टी के मिथुन कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के शेख जियाउल हसन को 25424 वोटों से हरा दिया।

यह क्षेत्र नाथनगर, सबौर, हबीबपुर नगर पंचायत और जगदीशपुर प्रखंड के कुछ हिस्सों को मिलाकर बना है और भागलपुर लोकसभा के अधीन आता है। गंगा किनारे बसे इस इलाके का चंपानगर ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है। माना जाता है कि यह प्राचीन अंग महाजनपद की राजधानी था। यहां स्थित मनीनाथ मंदिर का संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है, जबकि श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र जैन धर्म के लिए वैश्विक आस्था केंद्र है — यही वह स्थान है जहां भगवान वासुपूज्य के पंच कल्याणक पूरे हुए थे।

Bihar Assembly Election Results

नाथनगर की आबादी लगभग 4.66 लाख (जनगणना 2011) है, जिसमें 86% ग्रामीण और 14% शहरी जनसंख्या शामिल है। अनुसूचित जाति की हिस्सेदारी 10.9% और अनुसूचित जनजाति की 0.04% है। 2019 की मतदाता सूची के अनुसार यहां 3.16 लाख पंजीकृत वोटर हैं। यादव और मुस्लिम समुदाय यहां की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते हैं, जबकि ब्राह्मण, कोइरी, रविदास और पासवान मतदाता भी प्रभावशाली संख्या में हैं।

नाथनगर विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम

क्रम संख्या उम्मीदवारपार्टीवोट
1मिथुन कुमार एलजेपी118143 
2शेख जियाउल हसनआरजेडी92719
3मोहम्मद इस्माइल एमआईएमआईएम8226

Bihar Election Commission Result 2025

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के 2020 के चुनाव का हाल

क्रम संख्या उम्मीदवारपार्टीवोट
1अली अशरफ सिद्दीकीआरजेडी78832
2लक्ष्मीकांत मंडलजेडीयू71076
3अमरनाथ प्रसादलोक जन शक्ति पार्टी (LJP)14715

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में नाथनगर ने सत्ता संतुलन को झटका दिया था। तब मतदाताओं ने जातीय गणित से ऊपर उठकर वोट किया, जिसके नतीजतन राजद के अली अशरफ सिद्दीकी ने 78,832 मतों के साथ जीत दर्ज की। जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल को 71,076 वोट मिले, जबकि लोजपा के अमर कुशवाहा 14,715 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह 7,756 वोटों के अंतर से हुई जीत नाथनगर के इतिहास में अहम मोड़ साबित हुई और एनडीए को बड़ा झटका लगा।

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के 2015 के चुनाव का हाल

क्रम संख्या उम्मीदवार पार्टीवोट
1अजय कुमार मंडलजेडीयू66485
2अमरनाथ प्रसादलोक जन शक्ति पार्टी (LJP)58660
3अबू कैसरजन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)8725

इस बार (2025) चुनावी तस्वीर फिर दिलचस्प बन गई है। राजद ने शेख शेख ज्याउल हसन को मैदान में उतारा है, जबकि लोजपा (रामविलास) ने मिथुन कुमार पर दांव खेला है। वहीं, जन सुराज पार्टी से अजय कुमार राय भी चुनौती दे रहे हैं। नाथनगर की सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी और अब तक 15 चुनाव (एक उपचुनाव सहित) हो चुके हैं। यहां लंबे समय तक समाजवादी विचारधारा का प्रभाव रहा — कांग्रेस ने शुरुआती दौर में तीन, जदयू ने छह, जबकि राजद ने 2020 में पहली बार जीत दर्ज की। इस बार भी मुकाबले की दिशा तय करेगी — क्या यादव-मुस्लिम समीकरण फिर दोहराया जाएगा या NDA अपनी खोई पकड़ वापस पाएगा?