Himachal Pradesh Nadaun Election Results 2022, Vijay Agnihotri vs Sukhvinder Singh Sukhu Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) की नादौन (Nadaun) विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होता आया है। यह सीट कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की झोली में रही। 2012 में यह सीट भाजपा की झोली में रही और विजय अग्निहोत्री (Vijay Agnihotri) यहां से विधायक रहे। हालांकि, इस बार कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू जीत गए हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश में जब 2017 के विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस(Congress) के प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जीत हासिल की थी। वोट शेयर के लिहाज से देखें तो 2017 में कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर 49.41 प्रतिशत था, वहीं भाजपा का वोट शेयर 45.66 फीसदी था। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की रेस में शामिल रहे।
गौरतलब है कि हिमाचल के हमीरपुर जिले में स्थित इस निर्वाचन क्षेत्र में 2012 में कुल 80,482 मतदाता थे। बता दें कि यह सीट अनारक्षित है।
Himachal Pradesh Election Result Update Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result News Updates By-Election Assembly Election Results Gujarat Himachal Assembly Election Results 2022 Live Updates
Himachal Pradesh election-2022 का हाल:
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में नादौन सीट पर इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जहां भाजपा ने इस सीट से विजय अग्निहोत्री को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने अपने दमदार प्रत्याशी सुखबिंंदर सिंह सुक्खू को मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस बार हिमाचल को लेकर काफी उत्साहित है। ऐसे में उसने शैंकी ठुकराल को मैदान में उतारा है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने नादौन विधानसभा सीट को लेकर दावा कि है कि उन्होंने इस क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी, वहीं बीचे पांच सालों में कांग्रेस के नेता सिर्फ आलोचना करते रहे।
पिछले कुछ चुनाव के नतीजों को देखें तो इस सीट पर कभी किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर 2022 को हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान हुआ जबकि वोटों की गिनती आज(8 दिसंबर 2022) को आ रहे हैं।