पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से शुक्रवार से लापता 42 वर्षीय एक व्यक्ति शनिवार शाम को आनंद विहार रेलवे ट्रैक के पास मृत मिला। घर में उसके दो बच्चे भी मृत मिले, जबकि पत्नी बेहोश थी। इस रहस्यमय घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें एक काल मिला। इसमें बताया गया मृत व्यक्ति का नाम श्याम जी है। वह शशि गार्डन क्षेत्र में रहता था। घर पर शुक्रवार से ही ताला लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घर को बाहर से बंद पाया। घर के अंदर से बदबू आ रही थी।

पुलिस के मुताबिक घर के अंदर जाने पर 15 वर्षीय एक लड़का और नौ वर्षीय एक लड़की अचेत अवस्था में मिले। उनकी मां भी एक कमरे में बेहोश पड़ी थी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही थी। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि श्यामजी का शव उसके घर के पास रेल पटरी पर मिला है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ऐसा संदेह है कि श्याम ने अपने बच्चों की हत्या कर दी, अपनी पत्नी पर हमला किया और खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। 

पुलिस ने घरेलू विवाद होने और गुस्से में जान देने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक लड़की के साथ हैवानियत की हद तक क्रूरता बरतने और आंख तथा मुंह में मिर्च डालने के बाद फेवीक्विक से होंठ चिपका देने का आरोपी अयान पठान के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसके मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है। पुलिस प्रशासन उसको तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। घर पर बुलडोजर भेजा जा रहा है। इससे पहले नगर पालिका की टीम ने आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

मकान हड़पने के इरादे से वह अपने साथ रखता था

आरोपी युवक अयान पठान के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह लड़की के मकान को हड़पना चाहता था। इसीलिए वह उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ रखता था। हालांकि जब लड़की को इस बात की जानकारी हुई तो वह उससे दूर होने लगी। इसी के बाद उसने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं