Delhi-MP-UP-Maharashtra Weather Forecast: गणपति उत्सव (Ganeshotsav) के जश्न में डूबे महाराष्ट्र के लोगों को मौसम विभाग ने बुरी खबर दी है। मौसम विभाग ने Mumbai के साथ-साथ महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली BEST बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। भारी बारिश के चलते मुंबई में एक बार फिर जलजमाव के हालात पैदा होने लगे हैं।
National Hindi News, 4 September 2019 LIVE Top Headlines Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
IMD ने Orange Alert जारी करते हुए आशंका जताई है कि मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है। एक ही सीजन में दो बार बाढ़ (Mumbai Floods) जैसे हालत झेल चुके मुंबई में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है। अलर्ट के मुताबिक शुक्रवार (6 सितंबर) तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Karnataka Bandh Today Live News Updates: कांग्रेस के संकटमोचक गिरफ्तार, कर्नाटक से दिल्ली तक हंगामा
यदि ऐसा हुआ तो गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan in Mumbai) में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। बता दें कि मौसम के खराब हालात को देखते हुए मुंबई में हाई अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्थानीयों ने माहीम नदी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
भारी बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और ठाणे के बीच मुंबई की लोकल ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई हैं | इसके मुंबई में अन्य रेलमार्ग भी ख़ासा प्रभावित हुए हैं |
मुंबई में भारी बारिश के चलते कई जगह सामने आई जलभराव की समस्या | शहर में यातायात से लेकर कई कामकाज पर भी पड़ा असर
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 4 सितम्बर को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 4,5 और 6 सितम्बर को बादलों के बरसने की सम्भावना है |
चंडीगढ़ में भी सुबह से बारिश हो रही है। लोग बारिश का मजा लेते। देखें वीडियो।
भारी बारिश से पूरा देश बेहाल है, देखें वीडियो
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार (04 सितंबर) की सुबह उमस भरा मौसम रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मोरादाबाद में भारी बारिश के कारण सड़को पर पानी भरा, देखें तस्वीरें
बीएमसी के पीआरओ ने बुधवार (04 सितंबर) को भारी बारश की चेतावनी को देखते हुए शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने को कहा है। उन्होंने स्कूलों के प्रिंसिपलों को सावधानी बरतने को कहा है खास तौर पर जो बच्चे सूबह स्कूल आ गए हैं।
मुंबई: सायन शहर में भारी बारिश के बाद जल-जमाव हो गया है।
मुंबई में मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है। कई इलाकों में भारी जल जमाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में गणेश उत्सव का जश्न फीका पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 4 घंटों में मुंबई में भारी बारिश की हो सकती है। ऐसे में गणेश उत्सव का जश्न फीका पड़ सकता है।
सांता क्रूज मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 3 सितंबर के बीच मुंबई, ठाणे जैसे इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
गुजरात के कच्छ और इसके आसपास के इलाकों में समुद्री सतह से 0.9 किमी ऊपर चक्रवात की स्थिति बन गई है। अरब सागर में दक्षिण महाराष्ट्र से केरल तरफ बढ़ता हुआ तेज बारिश का दौर आने की उम्मीद है।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मौसम बदल सकता है।
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है।
सिर्फ मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र के अन्य इलाकों विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश की आशंका है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
एक ही सीजन में दो बार बाढ़ (Mumbai Floods) जैसे हालत झेल चुके मुंबई में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है। अलर्ट के मुताबिक शुक्रवार (6 सितंबर) तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। यदि ऐसा हुआ तो गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan in Mumbai) में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
गणपति उत्सव (Ganeshotsav) के जश्न में डूबे मुंबई के लोगों को मौसम विभाग ने बुरी खबर दी है। IMD ने Orange Alert जारी करते हुए आशंका जताई है कि मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है।