Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 32 करोड़ रुपए कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया गया। इस मामले में पांच पुरुष और दो महिला यात्रियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के शरीर में सोने की छड़ें एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बेल्ट में छिपाई गई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, जो उनके शरीर के चारों ओर लिपटी हुई थीं। अधिकारी ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है। अधिकारी ने कहा कि सात यात्रियों जिसमें पांच पुरुष और दो महिलाओं शामिल हैं। इनको शुक्रवार गिरफ्तार किया गया था।

कस्टम विभाग के अनुसार, पहले मामले में चार भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे। उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था। चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपाई गई थीं।

ट्रांजिट समय के दौरान दोहा हवाई अड्डे पर सूडानी नागरिक ने यह बेल्ट सौंपी थी। कतर एयरवेज की उड़ान में दोहा से आने वाले चार भारतीय यात्रियों को रोका गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वे तंजानिया से आ रहे हैं। सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छिपी हुई थीं, जिसमें कई जेबें थीं।

वहीं पूछताछ में चारों यात्रियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि वे उन्हें एक अज्ञात सूडानी द्वारा दोहा हवाई अड्डे पर सोना सौंपा गया। उस यात्री ने इनके साथ यात्रा नहीं की। फिलहाल चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पकड़े गए यात्रियों में 60 साल की महिला यात्री भी शामिल

11 नवंबर को ही एक दूसरे मामले में मामले में खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स के अधिकारियों ने विस्तारा फ्लाइट से दुबई से पहुंचे तीन यात्रियों (एक पुरुष और दो महिलाएं) से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किलोग्राम सोना जब्त किया। मोम के रूप में सोने का पेस्ट यात्रियों द्वारा पहनी जींस पैंट की कमर के पास छिपाया गया था। अधिकारी ने बताया कि तीन यात्रियों में एक 60 साल की महिला यात्री व्हील चेयर पर थी। उन्होंने कहा कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।