राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर मुगल शासक अकबर को चरित्रहीन बताते हुए कहा कि उसने ही मीना बाजार लगाया था, जहां उसने राजपूत रानी के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ का प्रयास भी किया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप से अकबर की तुलना करना इतिहास से मजाक करना है, क्योंकि मीना बाजार अकबर के कुकृत्यों के लिए बदनाम था। बता दें कि सैनी ने ये बातें बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार (6 मई) को कहीं।
National Hindi News, 06 June 2019 LIVE Updates: दिन-भर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोले बीजेपी नेता: राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकबर एक चरित्रहीन व्यक्ति था। दिल्ली का मीना बाजार उसके गलत कामों के लिए बदनाम था। उन्होंने उदाहरण देते हुए आगे कहा कि एक बार महिला वेश में मीना बाजार गए अकबर को राजपूत रानी किरण देवी ने पहचान लिया था। जहां रानी ने उसे जमीन पर पटकर सीने पर कटार रख कर सच कुबूल करवा लिया था। तब अकबर माफ़ी मांगते वहां से भाग निकला, जिसके बाद मीना बाजार भी बंद हो गया।
संस्कृति की रक्षा करने वाला महान: बकौल सैनी महान वो होता है जो अपने धर्म, अपनी संस्कृति और सम्मान के लिए संघर्ष करता है। उन्होंने कहा जब हम महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ने पर हमे पता चलता है कि उन्होंने किसी की जमीन हथियाने के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया। जो लोग देश को गुलाम बनाने के इरादे से आए थे, उनकी अधीनता महाराणा ने कभी स्वीकार नहीं की। इसलिए अकबर नहीं महाराणा प्रताप महान हैं। इस दोनों की तुलना करना इतिहास के साथ मजाक करना है।