UP Flood: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। यूपी में लगातार 3 दिन से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए लखनऊ समेत 22 जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। प्रदेश में 24 घंटे में बारिश से जुड़े हादसों में 11 लोगों की मौत हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। वे अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे हैं कि राहत एंव बचाव के कार्यों में किसी तरह की कोई कमी ना रहे। कुछ मंत्रियों ने भी बाढ़ से प्रभावित हुए जिलों का निरीक्षण किया। इन 17 जिलों के 402 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अब अगर जिलों की बात की जाए तो जिन जिलों पर ज्यादा असर नजर आ रहा है उनमें कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है।
अब तक कितने घरों को नुकसान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाको से 2, 759 मवेशियों को सेफ जगह पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से अभी तक काफी लोगों के घरों को नुकसान हुआ है। प्रशासन की तरफ से इनकी मदद भी की गई है। बाढ़ से घिरे हुए इलाकों में मोटरबोट और नावों की मदद से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा 29 जगहों पर लंगर का इंतजाम किया गया है ताकि प्रभावित लोगों को सही खाना मिल सके।
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी
वाराणसी में गंगा का वॉटर लेवल रविवार को खतरे के निशान को पार कर गया। इससे बाढ़ का संकट काफी बढ़ गया है। इतना ही नहीं पहली बार नमो घाट को पूरी तरह से क्लोज कर दिया गया है। अब अगर बात मणिकर्णिका घाट की करें तो यहां के हालात काफी खराब हैं और यहां की गलियों में नांव चल रही हैं। नाव से शव ले जाने के लिए ज्यादा पैसे वसूल किए जा रहे हैं। अब 200 से 500 रुपये तक ज्यादा ही मांगे जा रहे हैं। शवों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। इतना ही नहीं अंतिम संस्कार के लिए करीब पांच से छह घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। लकड़ी के रेट में भी इजाफा कर दिया गया है।
प्रदेश के कई जिलों में स्कूल की छुट्टी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच और अंबेडकर नगर में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस बाबत डीएम ने एक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। भारी बारिश के साथ हुई गुड मॉर्निंग