Mokama Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से आज का दिन बेहद है, क्योंकि 06 और 11 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद नतीजों का दिन है। आज यह पता चल जाएगा कि बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी। मोकामा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह चल रहे हैं। चुनावी लिहाज से एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए मोकामा विधानसभा सीट बेहद अहम है। इस बार इस सीट पर बाहुबलियों के बीच कड़ा राजनीतिक मुकाबला माना जा रहा है। इंडिया गठबंधन की तरफ से आरजेडी मैदान में है।

मोकामा सीट से कौन है प्रत्याशी?

पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
जेडीयूअनंत सिंह
आरजेडीवीना देवी

मोकामा विधानसभा सीट इसलिए अहम है, क्योंकि इस सीट से बिहार के सबसे चर्चित, विवादित और वायरल कंटेंट के चलते विमर्श का विषय रहने वाले नेता अनंत सिंह चुनावी मैदान में है। विपक्ष की तरफ से इस सीट पर आरजेडी नेता वीना देवी को चुनावी मैदान में हैं। वीना देवी बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी टकराव बढ़ता जा रहा है।

मोकामा विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे

2020 के नतीजे
क्रम संख्यापार्टीप्रत्याशीवोट
1आरजेडीअनंत सिंह78,721
2जेडीयूराजीव लोचन नारायण सिंह42,964
3लोजपासुरेश सिंह निषाद13,331

मोकामा विधानसभा सीट के 2020 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट पर आरजेडी प्रत्याशी अनंत सिंह की जीत हुई थी। वही अनंत सिंह इस बार सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे नंबर पर जेडीयू के राजीव लोचन नारायण सिंह और तीसरे नंबर पर लोजपा के सुरेश सिंह निषाद थे। अनंत सिंह को 78721, जेडीयू के राजीव लोचन को 42,964 और एलजेपी प्रत्याशी को 13,331 वोट मिले थे।

मोकामा विधानसभा सीट के 2015 के नतीजे

2015 के नतीजे
क्रम संख्यापार्टीप्रत्याशीवोट
1निर्दलीय अनंत सिंह54,005
2जेडीयूनीरज कुमार 35,657
3जेएपीएलललन सिंह16,655

मोकामा विधानसभा सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भी अनंत सिंह को जीत मिली थी। इस दौरान उन्होंने निर्दलीय जीत दर्ज की थी। अनंत सिंह को 54,005, जेडीयू के नीरज कुमार को 35,657 और जन अधिकार पार्टी के नेता ललन सिंह को 16655 वोट मिले थे।

मोकामा विधानसभा सीट के 2010 के नतीजे

2010 के नतीजे
क्रम संख्यापार्टीप्रत्याशीवोट
1जेडीयूअनंत सिंह51,564
2लोजपासोनम देवी42,610
3निर्दलीय मिथिलेश यादव4511

मोकामा विधानसभा सीट के 2010 के चुनाव नतीजों की बात करें तो इस सीट से अनंत सिंह ने जेडीयू के टिकट पर जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर एलजेपी प्रत्याशी सोनम देवी और तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मिथिलेश यादव थे। अनंत सिंह को 51,564, सोनम देवी को 42,610 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर मिथिलेश यादव को 4511 वोट मिले थे।