बिहार (Bihar) में गुंडई के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्हें किसी बात का खौफ नहीं है। असल में बिहार की राजधानी पटना में बिहटा कस्बे में अवैध रेत खनन का काम किया जा रहा था। वहां खनन अधिकारी जांच करने पहुंची थी। उन्होंने देखा कि लोग वहां अवैध खनन कर करे थे। उन्होंने जब पूछताछ की उनके साथ अभद्रता की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर महिला अधिकारी को दौड़ा रहे हैं। वे अपनी जान बचाते हुए भाग रही हैं औऱ लोग उन्हें मारो-मारो बोलकर पीछे से दौड़ा रहे हैं। वे महिला अधिकारी को गंदी-गंदी गाली दे रहे हैं। वे भीड़ से भागती हुई नजर आ रही हैं। वे थोड़ी दूर जाकर गिर जाती हैं फिर भी लोग उन्हें छोड़ते नहीं है। वे लोग उनसे हाथापाई कर रहे हैं औऱ जमीन पर घसीट रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरीन हो जाएंगे।

सोचने वाली बात है कि इतने लोगों में से किसी ने भी महिला अधिकारी की मदद करने की कोशिश नहीं की। उल्टा वे कह रहे हैं कि मारो, पकड़ो। वीडियो देखकर हैरानी हो रही है कि किसी महिला अधिकारी के साथ लोगों ने इतना बुरा व्यवहार किया।

सोचिए जब बिहार में महिला अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं का क्या हाल होगा। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए 44 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना एसएसपी का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं मिली है कि महिला अधिकारी को कितनी चोट लगी है। अभी सभी लोगों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। जो भी हो यह किसी महिला के साथ अभद्रता की ये घटना बहुत शर्मनाक है। घटना को अंजाम देने वाले लोगों को समझना चाहिए कि वे सिर्फ वहां अपनी ड्यूटी करने गई थीं। पुलिस को चाहिए कि मामले की अच्छी तरह जांच करे और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दे।