भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम (MCD) में कथित 2500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा रही आप आदमी पार्टी (AAP) ने भगवा दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि BJP के 2500 करोड़ के घोटाले की CBI जांच की मांग पर पूर्व मेयर बिपिन बिहारी सिंह और उनके पार्षदों ने आप की महिला पार्षदों के साथ बत्तम्मीजी की। उन्हें गंदी गालियां दी गईं।
उन्होंने एक वीडियो में कहा- जब आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने घोटाले की CBI जांच की मांग की तो भाजपा के पार्षद बत्तमीजी पर उतर गए। पूर्व मेयर बिपिन बिहारी ने महिला पार्षद कैप्टन शालिनी, नीलम, रेखा त्यागी और अन्यों को गंदी गालियां दीं। महिला नेताओं के साथ धक्कामुक्की की गई। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा आप पार्षदों पर जूते-चप्पल चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए। आप नेता ने कहा- MCD सदन में आप के विपक्ष नेता मनोज त्यागी ने एमसीडी घोटाले से जुड़ी जांच की मांग की तो उन्हें 15 दिन के सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आप आंदोलन से निकली पार्टी है और इससे डरने वाली नहीं।
इधर आप ने अपने ट्विटर हैंडल पर एमसीडी सदन का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप पार्षद गली-गली में चोर है, ‘भाजपा’ चोर हैं, जैसा नारा लगा रहे हैं। वीडियो में बीजेपी मुर्दाबाद जैसे नारे सुनाए दिए। एक अन्य वीडियो में आप नेता सदन में पर्चे उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1343530874285912064
इधर आप नेता और दिल्ली एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा- पिछले 15 सालों से दिल्ली के नगर निगमों में भाजपा सरकार है। मगर इन 15 सालों में बीजेपी ने निगम में केवल भ्रष्टाचार करने के अलावा और कोई काम नहीं किया है। उन्होंने एमसीडी पर काम ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की किसी भी गली में गंदगी और कूड़े के ढेर नजर आते हैं। नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। कोई मकान बनता है तो निगम के लोग उगाही करने पहुंच जाते हैं।
आज जब आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने घोटाले के CBI जांच की मांग की तो भाजपा के पार्षद बत्तमीजी पर उतर गए।
पूर्व मेयर बिपिन बिहारी जी ने महिला पार्षदों को गंदी गालियां दी और अन्य भाजपा पार्षदों ने हमारे पार्षदों पर जूते चप्पल चलाये। भाजपा को शर्म आनी चाहिए।- श्री @ipathak25 pic.twitter.com/AlpxNuiHV9
— AAP (@AamAadmiParty) December 28, 2020