Firozabad Mayor Elections : उत्तर प्रदेश में इस साल कई शहरों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में सभी सियासी दल एक्टिव हैं। पिछले बार नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। 16 शहरों में हुए नगर निगम चुनावों में से भारतीय जनता पार्टी ने 14 में मेयर पद पर जीत दर्ज की थी जबकि दो शहरों अलीगढ़ और मुरादाबाद में बसपा प्रत्याशियों की जीत हासिल हुई थी।

2017 में यूपी नगर चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी सियासी रण में हिस्सा लिया था। AIMIM ने उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद नगर निगम में मेयर सीट पर हुए चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया था। फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद चुनाव में भले ही भाजपा की नूतन राठौर ने जीत दर्ज कर सबसे कम उम्र की महापौर बनने का रिकॉर्ड बनाया हो लेकिन यहां ओवैसी की पार्टी के प्रदर्शन की भी देशभर में चर्चा हुई थी।

फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM दूसरे नंबर पर रही थी। फिरोजाबाद में मेयर पद चुनाव जीतने वाली भाजपा की नूतन राठौर को 98,932 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मशरूर फातिमा 56,536 वोट हासिल करने में सफल रही थीं। फिरोजाबाद में सपा और बसपा को मेयर पद चुनाव में क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा था।

सपा-बसपा को मिले AIMIM से कम वोट

फिरोजाबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद का चुनाव लड़ीं समाजवादी पार्टी की सावित्री गुप्ता को 45,925 वोट मिले थे जबकि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी को की पायल राठौर को 41,528 वोट ही नसीब हुए। कांग्रेस पार्टी की परवीन 13,936 वोटों के साथ पांचवें नंबर पर रहीं। यहां आम आदमी पार्टी को महज 5546 वोट नसीब हुए।

2017 में कौन-कौन बना मेयर

अलीगढ़- मोहम्मद फुरकान (बसपा)
मेरठ- सुनीता वर्मा (बसपा)
अयोध्या – ऋषिकेश (भाजपा)
आगरा- नवीन कुमार जैन (भाजपा)
कानपुर- प्रमिला पांडेय (भाजपा)
गाजियाबाद- आशा शर्मा (भाजपा)
गोरखपुर- सीताराम जायसवाल (भाजपा)
झांसी- रामतीर्थ सिंघल (भाजपा)
प्रयागराज- अभिलाषा गुप्ता (भाजपा)
बरेली- उमेश गौतम (भाजपा)
मथुरा- मुकेश (भाजपा)
मुरादाबाद- विनोद अग्रवाल (भाजपा)
लखनऊ- संयुक्ता भाटिया (भाजपा)
वाराणसी- मृदुला (भाजपा)
सहारनपुर- संजीव वालिया (भाजपा)