पुलिस हिरासत से भागा इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया है। बीते शुक्रवार को मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाश मनोज को गिरफ्तार किया था। इस दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि मौका देखकर अस्पताल में तैनात पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया जिसमें बदमाश की मौत हो गई है।

इस मामले में मथुरा के एसएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि मनोज नाम के इस अपराधी को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो पुलिस हिरासत से भाग गया। इस अपराधी पर महिला के साथ बलात्कार और लूटपाट का भी आरोप था। जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कि तो वह जवाब में गोली चलाने लगा। जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश को गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस की टीम ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया बदमाश मनोज मथुरा जिले के शेरगढ़ थाना के मई गांव का रहने वाला था। उस पर बलात्कार, लूट समेत कई गंभीर केस दर्ज थे। मथुरा पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं पुलिस ने ये भी बताया कि मारा गया बदमाश सीधी-साधी महिलाओं-लड़कियों को लिफ्ट देने के बहाने अपने बाइक से सुनसान जगह पर लेकर चला जाता था। जहां उनकी नगदी और जेवरात लूट लेता था। इसके साथ ही वो उनका बलात्करा भी करता था।

तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने मारे गए इनामी बदमाश के पास से तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही एक जोड़ी पायल, नाक का नथिया, चोरी की गई बाइक और एक जोड़ी कुण्डल पुलिस ने बरामद किए। पहले पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वो जिला अस्पताल में तैनात पुलिस को ही चकमा देकर भाग निकला। ऐसे में फरार बदमाश को खोजने निकली पुलिस की मुठभेड़ हो गई और वो इस दौरान मारा गया।