राजस्थान में एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह महिला बच्चा पैदा नहीं कर पा रही थी। यह घटना डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव की है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन सरला का पति अशोक अक्सर उसे परेशान करता था और मारता-पीटता था।

सरला पास के ही रौनीजा गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी 2005 में अशोक से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी और इस वजह से अशोक सरला के साथ मारपीट करता था।

गांव वालों ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस के मुताबिक, महिला के ससुराल वालों ने महिला के शव को घर में ही आग लगाने की कोशिश की थी। उन्होंने गांव वालों को बताया कि सरला की मौत आग लगने से हुई है लेकिन गांव वालों को इस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

मस्जिद के पास लगाया गरबा पर प्रतिबंंध संबंंधित बोर्ड, दो मुस्लिम नेताओं पर मामला दर्ज

गांव वालों के सूचना देने पर पुलिस ने महिला के ससुराल वालों से कहा कि वे अभी महिला का अंतिम संस्कार ना करें लेकिन उन्होंने शव को शमशान घाट ले जाने की कोशिश की। अंतिम संस्कार से पहले ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चिता से शव को निकालकर इसे डीग अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया। शव तब तक आधा जल चुका था।

शाम 5 बजे मायके से विदा होकर ससुराल गई नई दुल्हन प्रियंका, रात में आई मौत की खबर

घटना की सूचना मिलने पर सरला के परिवार वाले डीग अस्पताल पहुंचे और उसके पति अशोक और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सरला के भाई विक्रांत ने आरोप लगाया कि अशोक सरला को इसलिए परेशान और मारपीट करता था क्योंकि वह गर्भवती नहीं हो पा रही थी।

विक्रांत के मुताबिक, उसने कई बार गांव में जाकर लड़ाई-झगड़े को सुलझाने की कोशिश भी की थी लेकिन अशोक नहीं माना और उसने मारपीट जारी रखी। सरला के दो भाई और तीन बहन हैं। हालात को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।

बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, Wifi कनेक्शन काटने और LPG के लिए डांटे जाने से था नाराज