Maner Vidhan Sabha Chunav Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में दोपहर 12 से 01 बजे तक नतीजे क्लियर हो जाएंगे। वैसे तो सभी 243 सीटें अहम हैं, लेकिन मनेर सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प है।

मनेर सीट में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। आरजेडी के भाई बीरेंद्र 6443 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 16040 वोट मिले है। वही, लोजपा रामविलास की जितेंद्र यादव को 9597 वोट मिले है।

Bihar Chunav Results LIVE

मनेर विधानसभा सीट पर कौन हैं प्रत्याशी?

पार्टीप्रत्याशीवोटनतीजा
LJP (RV)जितेंद्र यादव
RJD भाई बीरेंद्र

मनेर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की बात करें तो इस सीट से आरजेडी ने भाई बीरेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा था। दूसरी ओर एनडीए की तरफ से यह सीट लोजपा (रामविलास) के पास गई थी। चिराग पासवान की पार्टी ने इस सीट से जितेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा था।

Bihar Election Results LIVE

मनेर विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीनिखिल आनंद61,306 (हार)
आरजेडीभाई बीरेंद्र94,223 (जीत)

बिहार की मनेर विधानसभा सीट के 2020 के चुनाव नतीजों की बात करें तो यह सीट आरजेडी के हिस्से आई थी। मनेर सीट राजद प्रत्याशी भाई बीरेंद्र ने जीती थी। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी निखिल आनंद रहे थे। भाई बीरेंद्र को 94,223 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी निखिल आनंद को 61,306 वोट मिले थे।

मनेर विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीश्रीकांत निराला72,192 (हार)
आरजेडीभाई बीरेंद्र89,773 (जीत)

मनेर विधानसभा सीट के साल 2015 विधानसभा चुनाव नतीजे की बात करें तो यह सीट राजद प्रत्याशी भाई बीरेंद्र ने ही जीती थी। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत निराला रहे थे। राजद प्रत्याशी भाई बीरेंद्र को 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट मिला था जबकि श्रीकांत निराला को 37 फीसदी वोट मिले थे। राजद प्रत्याशी भाई बीरेंद्र को कुल 89,773 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत निराला को 66,945 वोट मिले थे।

मनेर विधानसभा चुनाव 2010 के परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
RJDभाई बीरेंद्र57,818 (जीत)
जेडीयूश्रीकांत निराला48,217 (हार)

साल 2010 के मनेर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम की बात करें तो यह ऐसी आरजेडी प्रत्याशी भाई बीरेंद्र ने ही जीती थी। दूसरे नंबर पर उस चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी श्रीकांत निराला थे। राजद प्रत्याशी भाई बीरेंद्र को 57,818 वोट मिले थे जबकि जेडीयू प्रसाद जी श्रीकांत निराला को 48,217 वोट मिले थे।