उत्तर प्रदेश के मथुरा में महिला कॉन्स्टेबल पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी को शुक्रवार (5 अप्रैल) को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां मथुरा जनपद में गुरुवार (4 अप्रैल) को सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल के घर से निकलते ही चार युवकों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर गया है। आरोपी संजय की पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई। इस दौरान आरोपी को घुटने में गोली लगी। पुलिस द्वारा आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा आरोपी के पास से देसी पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ था हमलाः पीड़ित महिला की तैनाती श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में थी। सुबह साढ़े चार बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी। जब वो घर से निकली उन पर कार सवार संजय सिंह ने तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए थे।
National Hindi News, 6 April 2019 LIVE Updates: दिनभर की बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
साथी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजामः पुलिस ने बताया कि संजय सिंह महिला कॉन्स्टेबल से शादी करना चाहता था लेकिन दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इस कारण संजय गुस्से में था। उसने अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
अटैक में झुलसी महिलाः इस एसिड अटैक में महिला बुरी तरह झुलस गई थी। पीड़िता को आसपास के स्ठानीय लोगों ने स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस अटैक में महिला 45 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

