Mahua Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है। एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को करारी हार मिली है और तीसरे नंबर पर रहे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संजय सिंह ने जीत दर्ज की उन्हें 87641 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश कुमार रोशन रहें, जिन्हें 42644 वोट मिले हैं। जबकि तेज प्रताप यादव को केवल 35703 वोट मिले। तेज प्रताप के सामने आरजेडी ने उम्मीदवार खड़ा किया था, ऐसे में यह सीट काफी अहम हो गई थी। (Bihar Election Result 2025 LIVE)

तेज प्रताप को कितना वोट?

पार्टीउम्मीदवार के नामवोट
लोजपा (रामविलास)संजय कुमार सिंह87641 
राजद मुकेश कुमार रौशन 42644 
जनशक्ति जनता दलतेज प्रताप यादव35703 

मोकामा से आगे चल रहे अनंत सिंह, जेल से जीतेंगे छोटे सरकार?

Mahua Vidhan Sabha Chunav Result 2020

2020 के विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा सीट से राजद के मुकेश कुमार रौशन को 62,747 वोट मिले थे। वहीं जदयू की आसमा परवीन को 48,977 वोट मिले थे। जबकि लोजपा के संजय कुमार सिंह को 25,198 वोट मिले थे। इस प्रकार से 13,770 वोटों से राजद उम्मीदवार की जीत हुई थी।

पार्टीउम्मीदवारवोट
राजद मुकेश कुमार रौशन62,747 (जीत)
जेडीयूआसमा परवीन48,977
लोजपा संजय कुमार सिंह25,198

Mahua Vidhan Sabha Chunav Result 2015

तेज प्रताप यादव पहली बार महुआ से ही विधायक बने थे। 2015 में जब तेज प्रताप पहली बार चुनाव लड़ रहे थे, तो उनके सामने बड़ी चुनौती थी। तेज प्रताप को 2015 में महुआ विधानसभा सीट पर 66,927 वोट मिले थे। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के रविंद्र राय को 38,772 वोट मिले थे। इस प्रकार से तेज प्रताप ने 28,155 वोटों से जीत दर्ज की थी।

पार्टीउम्मीदवारवोट
राजद तेज प्रताप66,927 (जीत)
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)रविंद्र राय38,772